मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी... गंवाए एक हाथ और पैर

Doing stunts in Mumbai's lifeline local train proved costly for the young man... he lost one hand and one leg

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी... गंवाए एक हाथ और पैर

खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक ने स्टंट के दौरान एक हाथ और एक पैर गंवा दिए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर 14 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक प्लेटफॉर्म से निकल रही एक ट्रेन पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा था।

मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक ने स्टंट के दौरान एक हाथ और एक पैर गंवा दिए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर 14 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक प्लेटफॉर्म से निकल रही एक ट्रेन पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा था।

वीडियो रेलवे के संज्ञान में आते ही जगह की पहचान कर युवा को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वडाला रोड स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने फुटेज में दिख रहे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया और उस लड़के का पता लगाने में सफल रही। लड़के की पहचान एंटोप हिल निवासी फरहत आज़म शेख के तौर पर की गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब आरपीएफ ने उस लड़के का पता लगाया तो अधिकारी यह जान कर हैरान रह गए कि लड़के फरहत आजम शेख ने 14 अप्रैल को मस्जिद स्टेशन पर स्टंट के दौरान अपना एक पैर और एक हाथ गंवा दिया है।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, फरहत आज़म शेख ने पुलिस को बताया कि उसने यह वीडियो सीएसएमटी जाने वाली ट्रेन में शिवडी स्टेशन पर बनाया था। सोशल मीडिया पर लाइक पाने के लिए उसने इस स्टंट का वीडियो भी अपने दोस्त से रिकॉर्ड करवाया था। लेकिन जब यह ट्रेन मस्जिद स्टेशन पहुंची और शेख एक और स्टंट करने गया, तब वह दुर्घटना का शिकार हो गया और उसे अपना बाया हाथ-पैर गवाना पड़ा।

रेलवे के अधिकारी ने कहा कि शेख ने हमें बताया कि 14 जुलाई को वायरल हुआ वीडियो इस वर्ष सात मार्च का था। इसे शिवड़ी स्टेशन पर उसके एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया था और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।” उसने यह भी बताया कि रेलवे प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए सीएसएमटी के सेंट जॉर्ज अस्पताल पहुंचाया था।

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 14 जुलाई के वीडियो के बाद उसने खतरनाक स्टंट करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की थी। इस तरह के गैर कानूनी कृत्यों के खतरे पर जोर देते हुए विज्ञप्ति में कहा गया है कि शेख को अब दैनिक कामकाज करने में भी अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे  मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 
राज ठाकरे ने कहा कि, ‘कल राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को भी कानून अपने हाथ में...
गोवा : इस्राइली कुख्यात ड्रग डीलर गिरफ्तार
तेलंगाना में माओवादी के 86 सदस्य ने पुलिस के सामने कर दिया आत्मसमर्पण;  20 महिलाएं शामिल 
मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार
मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 
मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले
मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media