मुंबई : खार में डायमंड रिंग हुई चोरी, 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट एक रील्स से यूं मिली...
Mumbai: Diamond ring stolen in Khar, found 2 years later from a reel posted on Instagram...

खार पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई संजय धुमाल ने बताया कि एक 49 वर्षीय महिला ने 8 लाख रुपये के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज़ कराई थी। इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि खुद शिकायतकर्ता महिला ने ही अपने केस को सुलझाने में पुलिस की मदद की। महिला ने सोशल मीडिया पर देखा कि उसके घर में महज एक सप्ताह के लिए काम करने वाली एक मेड (घरेलू नौकरानी) ने उसका डायमंड रिंग पहनकर रील्स पोस्ट किया है। इसके बाद आरोपी मेड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया।
मुंबई : खार पुलिस एक ऐसी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसने चोरी के डायमंड रिंग को पहन कर रील्स बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिस महिला का गहना चोरी हुआ था, जब उसने विडियो में अपनी डायमंड रिंग देखी, तो उसने तुरंत स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस को सूचित कर दिया। इससे पुलिस को मामला सुलझाने में काफी मदद मिली। हालांकि पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।
खार पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई संजय धुमाल ने बताया कि एक 49 वर्षीय महिला ने 8 लाख रुपये के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज़ कराई थी। इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि खुद शिकायतकर्ता महिला ने ही अपने केस को सुलझाने में पुलिस की मदद की। महिला ने सोशल मीडिया पर देखा कि उसके घर में महज एक सप्ताह के लिए काम करने वाली एक मेड (घरेलू नौकरानी) ने उसका डायमंड रिंग पहनकर रील्स पोस्ट किया है। इसके बाद आरोपी मेड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया।
पुलिस अधिकारी धुमाल ने बताया कि खार इलाके की एक पॉश सोसायटी में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज़ कराई कि उसके घर पर दो बच्चों को संभालने के लिए दो मेड हैं। एक 7 वर्ष से काम कर रही है, तो दूसरी पिछले 2 वर्ष से उसके घर पर काम कर रही है। दिसंबर 2022 में एक मेड छुट्टी पर चली गई थी। उसकी जगह पर कुछ दिनों के लिए उक्त मेड को काम पर रखा गया था।
इसी दरम्यान शिकायतकर्ता महिला अपने पति के साथ दुबई में बिजनेस के सिलसिले में चली गई। और उसकी पुरानी मेड भी छुट्टी से वापस काम पर लौट आई थी। जबकि नई नौकरानी ने काम पर आने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसे एक दिन किसी पार्टी में जाना था। जब उसने अलमारी खोली तो उसके गहने गायब मिले। इसमें पांच सोने की अंगूठी, जिस पर हीरा जड़ा हुआ था, जिसकी कीमत 7 लाख रुपये थी। एक कान का रिंग, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये थी। यानी कुल मिलाकर करीब 8 लाख का गहना गायब था।
शिकायतकर्ता ने जब अपनी दोनों पुरानी मेड और नई मेड से गहनों के बारे में पूछा, तो तीनों ने गहनों के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। 10 सितंबर को शिकायतकर्ता महिला जब सोशल मीडिया पर कुछ विडियो देख रही थी, उसी समय उसे अपनी तीसरी मेड की रील्स नजर आई। इस रील्स में उसने वही गहने पहने थे, जो चोरी हो गए थे। शिकायतकर्ता महिला ने तुरंत स्क्रीन शॉट निकालकर पुलिस को दे दिया और इस तरह पूरा मामला सुलझ गया।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List