धारावी के जरिए पूरी मुंबई ही किसी को मुफ्त में देने का काम कर रहे हैं - आदित्य ठाकरे 

Through Dharavi, we are giving away the whole of Mumbai to someone for free - Aditya Thackeray

धारावी के जरिए पूरी मुंबई ही किसी को मुफ्त में देने का काम कर रहे हैं - आदित्य ठाकरे 

‘मातोश्री’ निवास स्थान पर कल आयोजित पत्रकार परिषद में आदित्य ठाकरे ने ‘घाती’ सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि धारावी में जो कुछ भी चल रहा है, वह बहुत ही भयानक और डरावना है। इसके जरिए मुबंई को केवल लूटने का काम नहीं चल रहा है, बल्कि किसी को मुंबई मुफ्त में देने का काम चल रहा है। ये लोग मुंबई पर राजनीतिक दृष्टिकोण से जीत नहीं सकते, अपनी पकड़ नहीं बना सकते हैं, ऐसे में मुंबई को अडानी की झोली में डालने का निश्चय घातियों ने किया है।

मुंबई : ये लोग लड़कर मुंबई पर राजनीतिक दृष्टि से जीत हासिल नहीं कर सकते हैं इसलिए लूटकर ले रहे हैं। ये धारावी के जरिए पूरी मुंबई ही किसी को मुफ्त में देने का काम कर रहे हैं। इस तरह का जोरदार निशाना शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने भाजपा सरकार पर साधा है। इसी के साथ ही उन्होंने धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट की पोल भी खोलकर रख दी।

‘मातोश्री’ निवास स्थान पर कल आयोजित पत्रकार परिषद में आदित्य ठाकरे ने ‘घाती’ सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि धारावी में जो कुछ भी चल रहा है, वह बहुत ही भयानक और डरावना है। इसके जरिए मुबंई को केवल लूटने का काम नहीं चल रहा है, बल्कि किसी को मुंबई मुफ्त में देने का काम चल रहा है। ये लोग मुंबई पर राजनीतिक दृष्टिकोण से जीत नहीं सकते, अपनी पकड़ नहीं बना सकते हैं, ऐसे में मुंबई को अडानी की झोली में डालने का निश्चय घातियों ने किया है। 
आदित्य ठाकरे ने कहा कि धारावी का टीडीआर घोटाला का खुलासा मैंने किया है। वहां आम तौर पर एक से डेढ़ लाख परिवार अपात्र होंगे। उसका भी एक अलग घोटाला है। लोकसभा चुनाव के वक्त कुर्ला के गद्दार विधायक ने कहा था कि हम मदर डेयरी का प्लॉट रद्द करेंगे और अडानी को नहीं देंगे, लेकिन अभी तक वह निर्णय रद्द नहीं हुआ है। इसका सीधा सा मतलब है कि वे झूठ बोल रहे थे।

Read More मुंबई : युवा सेना प्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने मुंबई के "कचरा टैक्स" का किया विरोध 

उनमें उसे रद्द करने की हिम्मत ही नहीं है, क्योंकि उनके जो मालिक हैं, उनके ऊपर भी दूसरे मालिक अडानी बैठे हुए हैं। इसी के साथ ही मिहिर कोटेचा ने कहा था कि मुलुंड में पीएपी, पीटीसी को रद्द किया जाएगा। उसे भी अभी तक रद्द नहीं किया गया है।

Read More मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे  मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 
राज ठाकरे ने कहा कि, ‘कल राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को भी कानून अपने हाथ में...
गोवा : इस्राइली कुख्यात ड्रग डीलर गिरफ्तार
तेलंगाना में माओवादी के 86 सदस्य ने पुलिस के सामने कर दिया आत्मसमर्पण;  20 महिलाएं शामिल 
मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार
मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 
मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले
मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media