रतन टाटा को मिले भारत रत्न', कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी... महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि !

Ratan Tata should be awarded Bharat Ratna, Cabinet approves proposal... Tribute to Ratan Tata in Maharashtra Cabinet meeting!

रतन टाटा को मिले भारत रत्न', कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी... महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि !

रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. सीएम एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें देश का अभियान बताया है. टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन के शोक की घोषणा की गई है. रतन टाटा को श्रद्धांजलि के तौर पर यह राजकीय अंत्येष्टि होगी. इस दौरान प्रदेश के सरकारी कार्यालयों के राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे, इसके साथ ही राज्य में कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे. रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. 

मुंबई : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया. इसको लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बैठक में इस संबंध में शोक प्रस्ताव पेश किया. इस अवसर पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें केंद्र से रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया गया.  

रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. सीएम एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें देश का अभियान बताया है. टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन के शोक की घोषणा की गई है. रतन टाटा को श्रद्धांजलि के तौर पर यह राजकीय अंत्येष्टि होगी. इस दौरान प्रदेश के सरकारी कार्यालयों के राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे, इसके साथ ही राज्य में कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे. रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. 

Read More मुंबई: ईस्टर्न फ्रीवे पर एक तेज रफ्तार बाइक के रेलिंग से टकराने से एक व्यक्ति की मौत !

इससे पहले 'एक्स' पर पोस्ट कर सीएम एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा के निधन पर शोक भी जताया था. उन्होंने लिखा, "रतन टाटा के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. टाटा भारतीय उद्योग जगत के महानतम लोगों में से एक थे. टाटा समूह के माध्यम से उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि भारतीय उद्योग को दुनिया में एक उल्लेखनीय स्थान मिले.

Read More पालघर में केरोसिन ले जा रहा टैंकर पुल से नीचे गिर गया...  सर्विस रोड पर कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा

उन्हें उनकी नैतिकता, नेतृत्व और राष्ट्र प्रेम के लिए हमेशा  याद किया जाएगा. उनमें अंदर निर्णय लेने का असाधारण गुण था. उन्होंने हमारे जीवन को बदल दिया. उन्होंने दुनिया में भारत को देखने के तरीके को बदल दिया. विश्व ने एक दूरदर्शी और भारत ने अपना एक महान पुत्र खो दिया है. मुंबई ने अपना पितामह खो दिया है." 

Read More मुंबई : पहले से शादीशुदा के बावजूद की शादी, बनाया अश्लील वीडियो... महिला पुलिस अधिकारी से ब्लैकमेलिंग कर मांगी रंगदारी 

बता दें कि आज गुरुवार को शाम चार बजे मुंबई के वर्ली इलाके में रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया जाएगा. उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा गया है. जहां दोपहर साढ़े तीन बजे तक लोग उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

Read More  मुंबई : “भाषाई गुंडागर्दी” बताकर मनसे कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस  नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस 
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है. केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में इस...
मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया
मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 
मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी
पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 
बेंगलूरु : मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने उत्तर कर्नाटक में पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए नदी में पानी छोड़ने का किया अनुरोध 
मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media