मुंबई : बेमौसम बारिश से तालाब में आ रहा गंदा पानी... मनपा प्रशासन ने पानी उबाल कर पीने की दी सलाह
Mumbai: Dirty water is coming into the pond due to unseasonal rain... Municipal administration advised to drink water after boiling it
1.jpg)
मनपा प्रशासन ने बेमौसम बारिश से तालाब में गंदा पानी सप्लाई होने की जानकारी दी है। मनपा प्रशासन ने मुंबई के लोगों से अपील की है कि पानी को उबाल कर पिए। मनपा के जल विभाग ने जानकारी दी है की भातसा तालाब क्षेत्र में पिछले तीन चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से तालाब में गंदा पानी जमा हो रहा है। इसके कारण मुंबई के पूर्वी उपनगरों और शहर के ज्यादातर हिस्सों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
मुंबई : भातसा तालाब परिसर में मानसून जाने के बाद भी बारिश हो रही है। मनपा प्रशासन ने बेमौसम बारिश से तालाब में गंदा पानी सप्लाई होने की जानकारी दी है। मनपा प्रशासन ने मुंबई के लोगों से अपील की है कि पानी को उबाल कर पिए। मनपा के जल विभाग ने जानकारी दी है की भातसा तालाब क्षेत्र में पिछले तीन चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
बारिश से तालाब में गंदा पानी जमा हो रहा है। इसके कारण मुंबई के पूर्वी उपनगरों और शहर के ज्यादातर हिस्सों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पानी में गंदगी को कम करने के लिए जल विभाग पानी सप्लाई से पहले ट्रीटमेंट प्लांट में ज्यादा शुद्धिकरण करने पर ध्यान दे रहा है। पानी कीटाणुनाशक के रूप में क्लोरीन का भी बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। नागरिकों को गंदे पानी की आपूर्ति के मामले में घबराना नहीं चाहिए।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List