भिवंडी : नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म... पॉक्सो के तहत केस दर्ज
Bhiwandi: Minor raped on pretext of marriage... Case filed under POCSO
5.jpg)
भिवंडी शहर के नारपोली पुलिस सीमा अंर्तगत एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आयी है। पुलिस ने इस मामले पीड़ित लड़की की तहरीर पर काल्हेर के रहने वाले डॉनिश खान उर्फ अजय विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़की को अजय विश्वकर्मा ने पहले शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और रहते इलाके के एक बिल्डिंग के कमरे में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की।
भिवंडी : भिवंडी शहर के नारपोली पुलिस सीमा अंर्तगत एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आयी है। पुलिस ने इस मामले पीड़ित लड़की की तहरीर पर काल्हेर के रहने वाले डॉनिश खान उर्फ अजय विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़की को अजय विश्वकर्मा ने पहले शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और रहते इलाके के एक बिल्डिंग के कमरे में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की।
जिसे लडकी ने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर डॉनिश खान उर्फ अजय विश्वकर्मा में लड़की के इच्छा विरूद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लडकी ने इसकी शिकायत दादर रेल्वे पुलिस स्टेशन में दाखिल कराया था। पुलिस ने जीरों एफ आई आर दर्ज कर घटना नारपोली पुलिस स्टेशन के सीमा अंर्तगत होने के कारण वर्ग कर दिया है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 64 (1),65 (1) सहित पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश रंवडणे कर रहे हैं।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List