ठाणे : रेलवे स्टेशन पर चोरी करते पकड़े जाने पर एक महिला ने सुरक्षा गार्ड पर किया चाकू से हमला

Thane: A woman attacked a security guard with a knife after being caught stealing at the railway station

ठाणे : रेलवे स्टेशन पर चोरी करते पकड़े जाने पर एक महिला ने सुरक्षा गार्ड पर किया चाकू से हमला

रेलवे स्टेशन पर चोरी करते पकड़े जाने पर एक महिला ने सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी महिला और उसके पति दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है| महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक महिला चोर ने पकड़े जाने पर सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के हमले से जवान घायल हो गया लेकिन उसने फिर भी चोर को भागने नहीं दिया। 

ठाणे : रेलवे स्टेशन पर चोरी करते पकड़े जाने पर एक महिला ने सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी महिला और उसके पति दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है| महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक महिला चोर ने पकड़े जाने पर सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के हमले से जवान घायल हो गया लेकिन उसने फिर भी चोर को भागने नहीं दिया। 

एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान पर चाकू से हमला कर दिया। जवान ने महिला को चोरी के आरोप में पकड़ा था। एमएसएफ जवान अनिकेत कदम प्लेटफॉर्म नंबर 9-10 पर गश्त ड्यूटी पर था। कदम ने महिला का पीछा किया, उसकी पहचान जैनब मेमन के रूप में हुई। उसे एक यात्री का सामान चुराने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। 

Read More मुंबई वासियों के लिए खोला गया पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे...

मामले से जुड़े अधिकारी ने बताया कि जब महिला पकड़ी गई तो उसके पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। अपराध में शामिल होने के आरोप में पति को भी गिरफ्तार किया गया है। जब सुरक्षाकर्मी आरोपी दंपत्ति को थाने ले जा रहे थे, तो महिला ने चाकू निकालकर सुरक्षाकर्मी की कमर में घोंप दिया। इससे जवान घायल हो गया। हालांकि, उसने महिला को भागने नहीं दिया। लेकिन उसका पति वहां से भाग गया। 

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में गुढीपाडवा के मौके पर 86,814 वाहनों का हुआ पंजीकरण...

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस  नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस 
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है. केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में इस...
मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया
मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 
मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी
पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 
बेंगलूरु : मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने उत्तर कर्नाटक में पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए नदी में पानी छोड़ने का किया अनुरोध 
मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media