मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा
Mumbai is the most forgetful city; Uber's "Lost and Found Index" 9th report reveals

उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई अब देश की सबसे भूलक्कड़ शहर बन गई है। पिछले दो सालों से ये टाइटल दिल्ली के नाम था, लेकिन इस बार मुंबई वालों आगे निकल गए हैं। यानी अब सबसे ज्यादा चीजें अगर कोई उबर कैब में भूलता है, तो वो मुंबई के लोग हैं।
मुंबई : उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई अब देश की सबसे भूलक्कड़ शहर बन गई है। पिछले दो सालों से ये टाइटल दिल्ली के नाम था, लेकिन इस बार मुंबई वालों आगे निकल गए हैं। यानी अब सबसे ज्यादा चीजें अगर कोई उबर कैब में भूलता है, तो वो मुंबई के लोग हैं।
उबर की ओर से क्या कहा गया?
उबर इंडिया साउथ एशिया के डायरेक्टर, शिव शैलेन्द्रन ने कहा, "हम सभी उस पल से गुजरे हैं, जब अचानक याद आता है कि कोई जरूरी चीज कैब में छूट गई। हमारी कोशिश है कि एप के जरिए लोग आसानी से अपनी चीजें वापस पा सकें। हम अपने राइडर्स के भरोसे की सराहना करते हैं।"
क्या-क्या छूट जाता है कैब में?
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लोग कैब में कौन-कौन सी चीजें भूल जाते हैं। यकीन मानिए, 25 किलो देशी घी का डिब्बा, शादी की साड़ी, गोल्ड बिस्किट, और यहां तक कि बालों का विग तक कैब में छूट चुका है। ये सुनकर मन में यही सवाल आता है, आखिर कैब में लोग क्या कर रहे थे?
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List