नासिक में भयानक हादसा... 2 लोगों की मौत, वाहन काटकर निकाले गए शव

Horrible accident in Nashik... 2 people died, bodies were taken out by cutting the vehicle

नासिक में भयानक हादसा... 2 लोगों की मौत, वाहन काटकर निकाले गए शव

दुर्घटनाग्रस्त कार की शीट काटकर पीड़ितों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान आकाश रमेश पवार और नीलेश दगु शेवाले के तौर पर हुई हैं। जबकि शुभम गंगाधर पानमले गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के समय शुभम ही हुंडई कार चला रहा था। शुभम पानमले का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोस्त को मनमाड रेलवे स्टेशन छोड़ने जाते वक्त हादसा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र : नासिक जिले में अहमदनगर-मनमाड हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक हुंडई कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा आज सुबह नासिक के येवला तालुका के अंबेवाड़ी में हुआ।

बताया जा रहा है कि आज तड़के नगर-मनमाड राज्यमार्ग पर येवला तालुका के अंबेवाड़ी में एक अज्ञात वाहन ने हुंडई कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे हुंडई कार करीब 30 से 40 फीट दूर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना भयानक था कि दो पीड़ितों के शव कार में फंस गया।

Read More विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

दुर्घटनाग्रस्त कार की शीट काटकर पीड़ितों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान आकाश रमेश पवार और नीलेश दगु शेवाले के तौर पर हुई हैं। जबकि शुभम गंगाधर पानमले गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के समय शुभम ही हुंडई कार चला रहा था। शुभम पानमले का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोस्त को मनमाड रेलवे स्टेशन छोड़ने जाते वक्त हादसा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

Read More मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई... कांग्रेस के 14 नेताओं पर मामला दर्ज

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media