मुंबई : पर्यावरण में हो रहा बदलाव, रोग को न्यौता…

मुंबई : पर्यावरण में हो रहा बदलाव, रोग को न्यौता…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या; संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई : मल्टीपल स्केरोसिस नामक बीमारी मनुष्य के दिमाग पर अटैक कर रही है। आलम यह है कि हर पांच मिनट में एक व्यक्ति इस बीमारी की जद में आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस रोग के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन पहले यह अनुवांशिक हुआ करता था। हालांकि पिछले कुछ सालों से हो रहा क्लाइमेट चेंज यानी पर्यावरण में हो रहा बदलाव भी इस रोग को न्यौता देने में अहम् भूमिका निभा रहा है। जानकारों का कहना है कि इस बीमारी को लेकर आम नागरिकों में जन जागरूकता पैदा करना बहुत जरूरी है।

Read More मुंबई में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार 3 साल से महाराष्ट्र में सबसे अधिक

जानकारी के अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इस रोग के मामले अधिक हैं। यह औसतन २५ से ३० साल की उम्र में शुरू होता है। कुछ रोगियों में लक्षण दिनों या हफ्तों तक बने रहते हैं। साथ ही कई महीनों अथवा वर्षों के बाद लक्षण फिर से दिखाई देने लगते हैं। इसे रिलैप्स-रेमिटिंग कहा जाता है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम का कहना है कि इस बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं है।

Read More मुंबई: एसबीएसबीएल के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

रोगी में यदि समय पर बीमारी का पता चलता है तो वैकल्पिक इलाज उसकी परेशानी को कम कर देता है। पिछले २० वर्षों में बीमारी को वंâट्रोल में रखने के लिए कई दवाएं विकसित की गई हैं। मुंबई अस्पताल, न्यूरो साइंस के निदेशक डॉ. बीएस सिंघल के अनुसार कुछ दशक पहले हिंदुस्थान में इस बीमारी को दुर्लभ माना जाता था। हालांकि न्यूरोलॉजिस्ट की संख्या बढ़ने के कारण इसका जल्द निदान किया जा रहा है। देश में प्रति १० लाख लोगों पर ५ से १० मरीज इस बीमारी से ग्रसित मिल रहे हैं।

Read More मुंबई: पुलिस अधिकारी बनकर ई-सिगरेट के लिए एक महिला से पैसे ऐंठने की कोशिश


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र में पिछले 25 साल से दो गठबंधन आमने-सामने की लड़ाई लड़ते आ रहे थे। 2019 में इन गठबंधनों का...
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित
मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी
समृद्धि महामार्ग का शेष 76 किलोमीटर का हिस्सा दिसंबर, 2024 से पहले जनता के लिए नहीं खोला जाएगा
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media