Management of 9 schools to Adani Foundation
Maharashtra 

महाराष्ट्र / 9 स्कूलों का प्रबंधन अडाणी फाउंडेशन को, नियमों में बदलाव नहीं; कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाया आरोप

 महाराष्ट्र / 9 स्कूलों का प्रबंधन अडाणी फाउंडेशन को, नियमों में बदलाव नहीं; कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाया आरोप अडाणी समूह चंद्रपुर जिले के घुग्घुस स्थित एक निजी स्कूल का प्रबंधन संभालने जा रहा है। जिसका विपक्ष ने विरोध किया है। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड ने कहा है कि ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र सरकार अडानी से बंधी है। पहले महाराष्ट्र के उद्योग गुजरात ले गए। अब स्कूल... आगे महापालिका और ग्राम पंचायत भी अडानी को सौंप दिए जाएंगे। बता दें कि राज्य सरकार ने सूबे के 9 स्कूलों का प्रबंधन हस्तांतरण मंजूर किया है। इनमें एक चंद्रपुर जिले का माउंट कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल है, जिसका प्रबंधन अहमदाबाद स्थित अडाणी फाउंडेशन को सौंपा जा रहा है। शुक्रवार को राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक जीआर जारी किया है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने इसका जोरदार विरोध किया है।
Read More...

Advertisement