ठाणे में मिड डे मील मामला : माता-पिता की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज...

Mid day meal case in Thane: FIR lodged against school management on complaint by parents...

ठाणे में मिड डे मील मामला : माता-पिता की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज...

ठाणे में एक निजी स्कूल में मिड डे मील खाने से बीते मंगलवार को 45 बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में अब पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने मामले को लेकर किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मिड डे मील में बच्चों को परोसे गए भोजन के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

ठाणे : ठाणे में एक निजी स्कूल में मिड डे मील खाने से बीते मंगलवार को 45 बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में अब पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने मामले को लेकर किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मिड डे मील में बच्चों को परोसे गए भोजन के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया था। शुरुआत में आठ से 11 वर्ष की आयु के 38 बच्चों को दोपहर के भोजन के बाद चक्कर, मितली, सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत के बाद कलवा शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद देर रात को सात और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है जिनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इस घटना के बाद आज एक बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर कलवा पुलिस ने स्कूल प्रबंधन तथा खाद्य आपूर्तिकर्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (लापरवाही से निजी सुरक्षा या दूसरों की जान खतरे में डालना) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियमों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिरुद्ध मलगांवकर ने बताया कि सभी 45 बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि 45 में से 37 बच्चों की हालत अब ठीक है। 24 घंटे भर्ती करने के प्रोटोकॉल के बाद आज शाम को उन्हें डिसचार्ज कर दिया जाएगा। शेष आठ बच्चों में अभी भी बुखार और उल्टी के लक्षण हैं। उन्हें और 12 घंटे के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

घटना को लेकर टीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी बीमार बच्चों ने निजी स्कूल में मिड डे मिल खाया था। खाना खाने के बाद शुरुआत में पांच छात्रों ने बेचैनी की शिकायत की थी। धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ती गई। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने एम्बुलेंस बुलाई और बच्चों के अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्चों को भोजन में चावल और मोठ की सब्जी परोसी गयी थी। फिलहाल खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने परोसे गए भोजन के नमूने एकत्रित कर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है।

Read More अंधेरी ईस्ट के सीप्ज़ ​​इलाके में महिला की मौत पर बीएमसी और MMRCL ने टाली जिम्मेदारी...

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भीड़ के वीडियो साझा किए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेट्रो रेल कर्मचारियों की...
पुणे : सावरकर मानहानि केस में फंसे राहुल गांधी... 23 अक्टूबर को कोर्ट में होना होगा पेश
गोवंडी इलाके में सांसद के बेटे की कार ने शख्स को मारी टक्कर... बुरी तरह जख्मी, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे में मोबाइल टावरों से उपकरण चुराने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार
तो सत्ता में बैठे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा -  मनोज जरांगे
महाराष्ट्र के पुणे में पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की लाश फ्लैट में मिली
भयंदर पश्चिम इलाके में जुए के अड्डे का भंडाफोड़ !

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media