मुंबई में गोरेगांव और कांदिवली स्टेशन के बीच 10 घंटे का मेजर ब्लॉक...

10 hour major block between Goregaon and Kandivali stations in Mumbai...

मुंबई में गोरेगांव और कांदिवली स्टेशन के बीच 10 घंटे का मेजर ब्लॉक...

पश्चिम रेलवे के गोरेगांव और कांदिवली स्टेशन के बीच मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक दस घंटों का होगा और इसके बाद से पश्चिम रेलवे पर ब्लॉक का सिलसिला ख़त्म हो जाएगा। मालाड तक छठी लाइन का काम पूरा हो जाएगा। शनिवार रात 23:00 बजे से रविवार 09:00 बजे तक 10 घंटे का ब्लॉक होगा। इसमें से कांदिवली और गोरेगांव के बीच अप फास्ट लाइनों पर 23:00 बजे से 03:30 बजे तक 4:30 घंटे का एक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।

मुंबई : पश्चिम रेलवे के गोरेगांव और कांदिवली स्टेशन के बीच मेजर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक दस घंटों का होगा और इसके बाद से पश्चिम रेलवे पर ब्लॉक का सिलसिला ख़त्म हो जाएगा। मालाड तक छठी लाइन का काम पूरा हो जाएगा। शनिवार रात 23:00 बजे से रविवार 09:00 बजे तक 10 घंटे का ब्लॉक होगा। इसमें से कांदिवली और गोरेगांव के बीच अप फास्ट लाइनों पर 23:00 बजे से 03:30 बजे तक 4:30 घंटे का एक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा।

ब्लॉक अवधि के दौरान बोरीवली से अंधेरी तक अप फास्ट लाइन की सभी लोकल ट्रेनें अप/ स्लो लाइन पर चलेंगी। इस ब्लॉक के कारण कुछ उपनगरीय ट्रेनें प्रभावित होंगी तथा ब्लॉक अवधि के दौरान उन्हें निरस्‍त/ शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। पांचवी लाइन की सभी मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनें अंधेरी से बोरीवली तक डाउन फास्ट लाइन पर चलेंगी।

Read More ठाणे में मिड डे मील मामला : माता-पिता की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज...

इस तरह से चलेंगी ट्रेनें
-5 अक्टूबर, 2024 को विरार से 22:44 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 94078 विरार-अंधेरी फास्ट लोकल बोरीवली में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
-5 अक्टूबर, 2024 को अंधेरी से 23:55 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 94079 अंधेरी-भाईंदर फास्ट लोकल बोरीवली से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
-6 अक्टूबर, 2024 को बोरीवली से 04:42 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 92001 बोरीवली-विरार लोकल 05:10 बजे प्रस्थान करेगी।
-6 अक्टूबर, 2024 को बोरीवली से 03:50 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 90004 बोरीवली-चर्चगेट लोकल 04:05 बजे प्रस्थान करेगी।
12 अक्टूबर से बढ़ेंगी ट्रेनें पश्चिम रेलवे में नए टाइम टेबल में 12 लोकल बढ़ाने की घोषणा की है। इस फ़ैसले को 12 अक्टूबर से लागू किया जाएगा।

Read More मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर महिला का गैंगरेप

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भीड़ के वीडियो साझा किए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेट्रो रेल कर्मचारियों की...
पुणे : सावरकर मानहानि केस में फंसे राहुल गांधी... 23 अक्टूबर को कोर्ट में होना होगा पेश
गोवंडी इलाके में सांसद के बेटे की कार ने शख्स को मारी टक्कर... बुरी तरह जख्मी, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे में मोबाइल टावरों से उपकरण चुराने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार
तो सत्ता में बैठे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा -  मनोज जरांगे
महाराष्ट्र के पुणे में पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की लाश फ्लैट में मिली
भयंदर पश्चिम इलाके में जुए के अड्डे का भंडाफोड़ !

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media