जे जे अस्पताल के परिसर में मरम्मत और निर्माण कार्य के दौरान इमारत की छत ढही, एक मजदूर की मौत

जे जे अस्पताल के परिसर में मरम्मत और निर्माण कार्य के दौरान इमारत की छत ढही, एक मजदूर की मौत

मुंबई : मध्य मुंबई के सरकारी जे जे अस्पताल के परिसर में मरम्मत और निर्माण कार्य के दौरान एक इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जब मेट्रोन बिल्डिंग का कुछ मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा था। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जे जे अस्पताल परिसर के भीतर मेट्रोन बिल्डिंग के निर्माण के दौरान उसकी छत गिर गयी। उस समय घटनास्थल पर पांच मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को घटना में चोटें आयी हैं।’’

Read More 19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में मोतीफुल शेख नामक एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि मोहम्मद मिस्तर नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मरम्मत कार्य में जुटी एक निजी फर्म के मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई : बेस्ट कर्मियों का ‘समान काम, समान वेतन’ की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

इससे पहले दिन में अधिकारियों ने कहा था कि मृतक की उम्र 15 वर्ष थी।

Read More चेंबूर आग हादसा : दुकान में दीपक लगाना परिवार वालों को पड़ा भारी !

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जे जे अस्पताल परिसर के अंदर मेट्रोन बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा इसके निर्माण के दौरान गिर गया। उस समय वहां पांच मजदूर काम कर रहे थे।’’

Read More विशेष एनडीपीएस अदालत ने 23 वर्षीय पहलवान काइल कमिंग्स को जमानत से किया इनकार...

पुलिस ने एस एम विशाल डेकोरेटर्स के मालिक के खिलाफ जे जे मार्ग थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र में पिछले 25 साल से दो गठबंधन आमने-सामने की लड़ाई लड़ते आ रहे थे। 2019 में इन गठबंधनों का...
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित
मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी
समृद्धि महामार्ग का शेष 76 किलोमीटर का हिस्सा दिसंबर, 2024 से पहले जनता के लिए नहीं खोला जाएगा
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media