her parents
Mumbai 

कल्याण में पत्नी घर छोड़कर मायके गई तो पति सास को धोखे से घर ले आया... ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

कल्याण में पत्नी घर छोड़कर मायके गई तो पति सास को धोखे से घर ले आया... ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार जब सास ने बेटी को ससुराल भेजने से इनकार कर दिया तो दमाद ने झूठ बोलकर सास का अपहरण कर लिया। आरोप है कि दामाद ने सास को तलोजा ले जाकर एक घर में बंद कर दिया और बेरहमी से पीटा। मानपाडा पुलिस ने सास को दामाद के चंगुल से छुड़ाकर आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। भावेश माधवी तलोजा के पास एक गांव में रहता है। उसकी शादी कल्याण पूर्व में रहने वाली दीक्षिता खोकरे से हुई है। उसका एक बेटा भी है। दीक्षिता और उसके पति भावेश के बीच कुछ महीनों से पारिवारिक मुद्दों पर झगड़ा चल रहा था। लड़ाई-झगड़े से तंग आकर दीक्षिता अपनी मां के घर कल्याण आ गई। 
Read More...

Advertisement