area
Mumbai 

मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्कूली छात्राओं का समूह एक छात्रा की पिटाई... सोशल मीडिया पर वीडियो

मुंबई के वर्सोवा इलाके में स्कूली छात्राओं का समूह एक छात्रा की पिटाई... सोशल मीडिया पर वीडियो वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यारी रोड इलाके में स्कूली छात्राओं का समूह एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। हमला करने वाली छात्राओं को स्कूली वर्दी पहनी नाबालिग लड़की के जमीन पर गिर जाने के बाद भी लात-घूंसे बरसाते देखा जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने वीडियो में दिख रही लड़कियों और उनके माता-पिता को दो दिन समझाया-बुझाया क्योंकि घटना में संलिप्त सभी लड़कियां नाबालिग हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि वीडियो किसने इंटरनेट पर प्रसारित किया।'
Read More...
Mumbai 

मुंबई के कांदिवली इलाके में पंडित के साथ हुई मारपीट... दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के कांदिवली इलाके में पंडित के साथ हुई मारपीट...  दो आरोपी गिरफ्तार मुंबई के कांदिवली इलाके से एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में एक पंडित (आशीष दुबे) के ऊपर कुछ लोग धारदार हथियार से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पंडित किसी जगह से पूजा का कार्यक्रम करवा कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी को कुछ लोगों ने टक्कर मार दी। इसके बाद लोगों द्वारा आरोपियों की पिटाई की गई। इसके चलते नाराज आरोपियों ने पंडित के साथ मारपीट की। पंडित आशीष दुबे पर हमला भी किया। 
Read More...
Mumbai 

भिवंडी के करिवली इलाके में छत का प्लास्टर गिरने से बच्चे की मौत !

 भिवंडी के करिवली इलाके में छत का प्लास्टर गिरने से बच्चे की मौत ! भिवंडी के करिवली इलाके में छत का प्लास्टर गिरने से किसन पटेल (17) की मौत हो गई. इस घटना से भिवंडी में हड़कंप मच गया है. कारीवली के 72 गाला इलाके में एक चार मंजिला इमारत है. किसन अपने माता-पिता, भाई और बहन के साथ इसी इमारत की दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में किराए पर रहता था।
Read More...
Maharashtra 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव... इलाके में मची सनसनी

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव... इलाके में मची सनसनी प्रभारी थानेदार भोजराम लांजेवार ने शव का पंचनामा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए वरोरा के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के छोटे भाई गीतेश नरसिंह नागुल्ला की शिकायत के आधार पर माजरी पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए अर्जुन नरसिंह नागुल्ला की मौत का सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। माजरी पुलिस उपविभागीय पुलिस अधिकारी और सहायक पुलिस अधीक्षक नायोमी साटम के मार्गदर्शन में आगे की जांच कर रही है।
Read More...

Advertisement