स्टोन मैस्टिक डामर तकनीक से सर्विस रोड की मरम्मत शुरू…५ वर्ष तक ठाणे की सड़कों पर नहीं होंगे गड्ढे

स्टोन मैस्टिक डामर तकनीक से सर्विस रोड की मरम्मत शुरू…५ वर्ष तक ठाणे की सड़कों पर नहीं होंगे गड्ढे

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : मलाड के मालवणी इलाके तृतीयपंथी का भेष धारण कर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार

ठाणे : अगले ५ वर्षों तक ठाणे शहर की सड़कों पर एक भी गड्ढा नहीं होगा। दरअसल ठाणे मनपा ने स्टोन मैस्टिक डामर तकनीक से सर्विस सड़कों की मरम्मत की है। इस नई तकनीक के इस्तेमाल से ५ वर्षों तक सड़कों पर गड्ढे नहीं होते हैं। आनेवाले ५ वर्षों तक सड़कों पर गड्ढे नहीं होंगे, इससे सड़कें चकाचक रहेंगी और ठाणेकरों का सफर सुहाना होगा।

Read More पालघर जिले में तिहरा हत्याकांड में एक संदिग्ध उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

बता दें कि ठाणे मनपा ने मानसून के पहले ठाणे शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू किया था। सड़कों की मरम्मत में इस बार नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस तकनीक को स्टोन मैस्टिक डामर तकनीक कहा जाता है। ठाणे मनपा के मुताबिक इस नई तकनीक के माध्यम से सड़कों की मरम्मत करने पर सड़कों पर अगले ५ वर्षों तक गड्ढा नहीं होता है।

Read More  मलाड इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 27 साल की एक महिला की मौत 

ठाणे मनपा द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सर्विस सड़कों में नितिन कंपनी से वैâडबरी जंक्शन, वैâडबरी जंक्शन से गोल्डन डाइज नाका, कोपरी ब्रिज से तीन हात नाका और शील-दिवा रोड का मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ठाणे मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में विवियाना मॉल सर्विस रोड की मरम्मत में स्टोन मैस्टिक डामर तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।

Read More नवी मुंबई: गणेशोत्सव से पहले गड्ढों की मरम्मत में तेजी... नगर पालिका का दावा 95 प्रतिशत गड्ढों की मरम्मत

सड़क पर उक्त तकनीक सफल रही इसलिए मनपा ने इन सर्विस सड़कों की मरम्मत इस तकनीक से की है। इस नई तकनीक के माध्यम से सड़कों की उम्र ५ वर्ष के लिए बढ़ गई है। ठाणे मनपा अनुसार ऐसी तकनीक से सड़कों की मरम्मत की जाती है तो पांच साल तक सड़कें गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी। इस तकनीक के तहत सड़क के ऊपर असफाल्ट कांक्रीट की परत दी जाती है जो कि बेहद मजबूत होती है। वहीं इस परत के ऊपर डांबर की भी परत दी जाती है। इस तकनीक के बाद सड़कों पर ५ वर्ष तक गड्ढे नहीं होते हैं। इस तकनीक की लागत अन्य तकनीकों की तुलना में २५ प्रतिशत अधिक है।


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज
कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच जिले में एक हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर...
ठाणे जिले में बर्थडे पार्टी में पिलाया नशीला पदार्थ... फिर लड़की से किया रेप, सहेली समेत 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र के मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम का बयान, मेरे बेटी-दामाद ने विश्वासघात किया, उन्हें नदी में फेंक दो....
पालघर जिले में तिहरा हत्याकांड में एक संदिग्ध उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
मुंबई : मलाड के मालवणी इलाके तृतीयपंथी का भेष धारण कर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
भिवंडी में 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़... मामला दर्ज
नायगांव की सड़कों पर चलना खतरों से खाली नहीं... रोड पर पर गड्डे ही गड्डे

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media