ठाणे, नवी मुंबई, विरार में म्हाडा के दो हजार घर...अगले 10 दिनों में विज्ञापन, लॉटरी पद्धति से आवास आवंटित

Two thousand houses of MHADA in Thane, Navi Mumbai, Virar… advertisement in next 10 days, housing allotted through lottery method

ठाणे, नवी मुंबई, विरार में म्हाडा के दो हजार घर...अगले 10 दिनों में विज्ञापन, लॉटरी पद्धति से आवास आवंटित

आर्थिक नगरी मुंबई के समीप बेस उपनगर जैसे ठाणे, नवी मुंबई, वसई-विरार सहित कोंकण के वेंगुर्ला में म्हाडा कोंकण मंडल जल्द ही में 2 हजार 46 घरों के लिए लॉटरी निकालने जा रही है। इसके लिए अगले 10 दिनों में विज्ञापन जारी किया जाएगा और फिर लॉटरी पद्धति द्वारा घरों को आवंटित किया जाएगा।

ठाणे : आर्थिक नगरी मुंबई के समीप बेस उपनगर जैसे ठाणे, नवी मुंबई, वसई-विरार सहित कोंकण के वेंगुर्ला में म्हाडा कोंकण मंडल जल्द ही में 2 हजार 46 घरों के लिए लॉटरी निकालने जा रही है। इसके लिए अगले 10 दिनों में विज्ञापन जारी किया जाएगा और फिर लॉटरी पद्धति द्वारा घरों को आवंटित किया जाएगा।

कोकण म्हाडा मंडल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कम आय वर्ग के लिए 1 हजार 1 घर, निम्न आय वर्ग के लिए 1 हजार 23, मध्यम आय वर्ग के लिए 18 और उच्च आय वर्ग के लिए 4 घर शामिल हैं। ऐसे में एक किफायती मूल्य पर घर का सपना संजोये बैठे आम ग्राहक कोंकण मंडल के इस लॉटरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा

म्हाडा के अनुसार लॉटरी के मानदंड में बदलाव और उसके लिए एक नई कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के निर्माण के कारण इस बार लॉटरी प्रक्रिया में देरी हुई। लेकिन अब नया सिस्टम तैयार हो गया है और इसका ट्रायल सफल हो गया है और लॉटरी के मानदंड में बदलाव को भी अंतिम रूप दे दिया गया है, जिससे अब लॉटरी का रास्ता साफ हो गया है और म्हाडा के कोंकण मंडल ने घरों (टेनमेंट मास्टर) के अंतिम आंकड़े तय कर लिए हैं।

Read More मुंबई : जे.जे. में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की अत्याधुनिक सुविधा 

म्हाडा के उपाध्यक्ष अनिल डिग्गीकर ने बताया कि अगले दस दिनों में कोंकण, पुणे और औरंगाबाद मंडलों में घरों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।  कोंकण मंडल में 2 हजार 46, औरंगाबाद में लगभग 800 और पुणे में 4 हजार 678 घरों के लिए एक संयुक्त विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Read More मुंबई : विशेष अभियान यातायात उल्लंघन के दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान

नई व्यवस्था के मुताबिक लॉटरी से पहले और बाद की सभी प्रक्रिया शत प्रतिशत ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इसमें खास बात यह है कि लॉटरी ड्रॉ से पहले पात्रता का निर्धारण किया जाएगा और ड्रॉ में केवल पात्र आवेदक ही भाग लेंगे। डिग्गीकर ने बताया कि ठाणे, नवी मुंबई में 20 फीसदी घरों की मांग ज्यादा है।

Read More पालघर: सूटकेस के अंदर धड़ से रहित महिला का सिर मिलने के बाद जांच शुरू

वर्ष 2021 में निकाली गई लॉटरी में 20 फीसदी के आधार पर 812 घरों की लॉटरी निकाली गई थी और इन 812 घरों के लिए दो लाख सात हजार आवेदन आए थे। इस हिसाब से इस साल घरों की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल के ड्रा में 20 प्रतिशत में 1235 घर शामिल हैं। 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

'इंडिया' शब्द को बदलकर भारत या हिंदुस्तान करने पर जल्द करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए केंद्र को निर्देश 'इंडिया' शब्द को बदलकर भारत या हिंदुस्तान करने पर जल्द करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए केंद्र को निर्देश
केंद्र से संविधान में संशोधन करने और 'इंडिया' शब्द को भारत या हिंदुस्तान से बदलने के लिए एक प्रतिवेदन पर...
नागपुर में पुलिस पर पथराव चार पुलिसकर्मी घायल
बॉम्बे हाई कोर्ट रिश्वत मामले में 45 वर्षीय सतारा जज को जमानत देने से किया इनकार
बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया
म्हाडा के नाम पर महाठगी!पुलिस को एक के बाद एक मिल रही हैं शिकायते
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी; कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, कथित हत्या के बाद फरार है पति

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media