दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर... 12 घंटे में दिल्ली टू मुंबई, एक्सप्रेस पर उतर सकता है प्लेन

Delhi-Mumbai corridor... Delhi to Mumbai in 12 hours, plane can land on express

दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर... 12 घंटे में दिल्ली टू मुंबई, एक्सप्रेस पर उतर सकता है प्लेन

दिल्ली से दौसा तक के प्रोजेक्ट के हिस्से को देख रहे प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुदित गर्ग के मुताबिक, जब तक इस कॉरिडोर पर परमानेंट पेट्रोल पंप या दूसरी सेवाएं शुरू नहीं कर दी जातीं तब तक मोबाइल पेट्रोल पंपों के जरिए लोगों को पेट्रोल-डीजल मुहैया कराया जाएगा।

नई दिल्ली : दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर का दिल्ली से दौसा तक पहला हिस्सा जनवरी में शुरू हो जाएगा। यह 220 किलोमीटर की दूरी लोग दो घंटे में पूरा कर सकेंगे। इसकी कई डेडलाइन मिस हो चुकी हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस कॉरिडोर के दौसा तक के हिस्से का 99.9 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। जैसे ही हरी झंडी मिल जाएगी यह हाइवे शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली से मुंबई तक पूरा कॉरिडोर दिसंबर 2023 तक पूरा होने का अनुमान है।

दिल्ली से दौसा तक के प्रोजेक्ट के हिस्से को देख रहे प्रोजेक्ट डायरेक्टर मुदित गर्ग के मुताबिक, जब तक इस कॉरिडोर पर परमानेंट पेट्रोल पंप या दूसरी सेवाएं शुरू नहीं कर दी जातीं तब तक मोबाइल पेट्रोल पंपों के जरिए लोगों को पेट्रोल-डीजल मुहैया कराया जाएगा।

Read More मुंबई: डीजीआईपीआर का मीडिया प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ भ्रामक समाचार रिपोर्टों के बारे में विभागों को सचेत करेगा

इसके बाद इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन शुरू होंगे और उसके बाद सीएनजी पंप भी लगाए जाएंगे। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, सभी सुविधाएं कॉरिडोर के शुरू होने के आठ महीने बाद चालू होने की बात है, लेकिन इन्हें पहले ही शुरू कर दिया जाएगा। कॉरिडोर पर रेस्तरां, रेस्टरूम, शॉपिंग मॉल, होटल जैसी सुविधाओं को पूरा करने का काम साथ-साथ चल रहा है।

Read More  नई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई में  ईद के दौरान बम विस्फोट व दंगों की चेतावनी

दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर का डिजाइन इस तरह का है कि अगर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़े तो इस पर प्लेन उतारा जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ṆNHAI) ने इस तरह की गाइडलाइंस जारी नहीं की है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर हाईटेंशन तार नहीं हैं वहां पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की जा सकती है।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

हाइवे पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अलग से लेन होगी। इस हाइवे के शुरू हो जाने पर हर साल करीब 32 करोड़ लीटर फ्यूल की बचत होगी। इसकी वजह से सालाना करीब 85 करोड़ किलोमीटर कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन घटेगा, जो 4 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है। हाइवे पर करीब 20 लाख पौधे लगाए गए हैं।

Read More मुंबई : दिशा सालियान केस में दो पूर्व एसीपी ने वकील को सौंपे सबूत

देश का पहला ग्रीन कॉरिडोर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 1380 किलोमीटर लंबा है। इस हाइवे के निर्माण पर करीब एक लाख करोड़ की लागत आनी है। हाइवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गाड़ियां चलेंगी और 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंचा जा सकेगा। कॉरिडोर को 12 लेन का बनाने की योजना है। अभी तक पूरी दुनिया में 12 लेन का इतना लंबा कॉरिडोर नहीं है। अभी यह हाइवे 8 लेन का है।

हाइवे के बीच में 21 मीटर चौड़ी जगह छोड़ी जा रही है, जैसे ही इस हाइवे पर ट्रैफिक बढ़ेगा दोनों ओर 2-2 लेन और बना दी जाएंगी। इससे यह हाइवे 12 लेन का हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक हरियाणा में इस हाइवे की कुल लंबाई 160 किलोमीटर है। हरियाणा के पैकेज पर 11 हजार करोड़ का खर्च आएगा। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के अन्य हिस्सों पर भी काम चल रहा है, कुछ पर काम खत्म भी हो गया है।

दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर कुल पांच राज्यों से होकर गुजरेगा। इनमें दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं। यह एक्सप्रेस-वे जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, अहमदाबाद और सूरत जैसे इकनॉमिक हब के लिए भी शानदार कनेक्टिविटी मुहैया कराएगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने से बिजनेस कनेक्टिविटी बढ़ेगी और ट्रेड को बढ़ावा मिलेगा।

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे  मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 
राज ठाकरे ने कहा कि, ‘कल राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को भी कानून अपने हाथ में...
गोवा : इस्राइली कुख्यात ड्रग डीलर गिरफ्तार
तेलंगाना में माओवादी के 86 सदस्य ने पुलिस के सामने कर दिया आत्मसमर्पण;  20 महिलाएं शामिल 
मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार
मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 
मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले
मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media