ठाणे में यात्री के 8.08 लाख रुपये के गहने लेकर भागने वाला 37 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार...

37-year-old auto rickshaw driver arrested for fleeing with passenger's jewelry worth Rs 8.08 lakh in Thane

ठाणे में यात्री के 8.08 लाख रुपये के गहने लेकर भागने वाला 37 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक गिरफ्तार...

ठाणे शहर में पुलिस ने 37 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है, जो एक यात्री के 8.08 लाख रुपये के गहने लेकर कथित तौर पर फरार हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नौपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजय धूमल ने बताया कि यह घटना सोमवार को उस समय घटी, जब एक जोड़ा अपने गहने बैंक लॉकर में रखने के लिए ऑटो रिक्शा से जा रहा था।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने 37 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है, जो एक यात्री के 8.08 लाख रुपये के गहने लेकर कथित तौर पर फरार हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नौपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजय धूमल ने बताया कि यह घटना सोमवार को उस समय घटी, जब एक जोड़ा अपने गहने बैंक लॉकर में रखने के लिए ऑटो रिक्शा से जा रहा था।

उन्होंने कहा कि जब जोड़ा ऑटो रिक्शा से उतरा और महिला ऑटो रिक्शा में रखा गहनों से भरा बैग उठाने ही वाली थी तभी चालक वाहन ले कर तेज गति से भाग निकला। इस दंपती ने नौपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस दल ने अलग-अलग सूचनाओं पर काम किया और रास्ते में लगे 35 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की।

Read More मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 

दो घंटे बाद शहर के लोकमान्य नगर निवासी आरोपी शिवप्रसाद बनवारीलाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से गहने बरामद कर लिये हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट रिश्वत मामले में 45 वर्षीय सतारा जज को जमानत देने से किया इनकार

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

एआईएमआईएम के  वारिस पठान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ सदस्य "नफरत फैला रहे  हैं एआईएमआईएम के वारिस पठान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ सदस्य "नफरत फैला रहे हैं
औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर में भड़की हिंसा की निंदा करते हुए एआईएमआईएम...
महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं
मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार
मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया
नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media