मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से किताबों के पन्नों में छुपाए थे 90,000 अमेरिकी डॉलर... कस्टम विभाग ने दो विदेशियों को दबोचा
90,000 US dollars were hidden in the pages of books from Mumbai's international airport ... Customs department arrested two foreigners

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्यवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। विदेशियों ने किताबों के पन्नों में अमेरिकी डॉलर छिपाया था। इसके साथ ही उनके पास से ही पेस्ट के रूप में 2.5 kg सोना भी बरामद किया गया है। दोनों विदेशी यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्यवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। विदेशियों ने किताबों के पन्नों में अमेरिकी डॉलर छिपाया था। इसके साथ ही उनके पास से ही पेस्ट के रूप में 2.5 kg सोना भी बरामद किया गया है। दोनों विदेशी यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
जानकरी के अनुसार 22 और 23 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने दो अलग-अलग मामलों में दो विदेशी नागरिकों को रोका और किताबों के पन्नों में छुपाए गए 90,000 अमेरिकी डॉलर और पेस्ट के रूप में 2.5 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इससे पहले भी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से लेप (पेस्ट) के रूप में 4.54 करोड़ रुपये मूल्य का 8.230 किलोग्राम सोना जब्त किया था। डीआरआई ने कहा कि उन्हें विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी कि 17 जनवरी को दुबई से मुंबई जाने वाले यात्रियों के सिंडिकेट द्वारा पेस्ट के रूप में सोने की भारत में तस्करी की जा रही है।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List