राहुल गांधी के आरोपों को जीवीके समूह के उपाध्यक्ष ने किया खारिज... कहा- किसी ओर से कोई दबाव नहीं था

Vice President of GVK Group rejected Rahul Gandhi's allegations... Said- There was no pressure from any side

राहुल गांधी के आरोपों को जीवीके समूह के उपाध्यक्ष ने किया खारिज... कहा- किसी ओर से कोई दबाव नहीं था

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे बेचने वाले जीवीके समूह ने संसद में राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों को बकवास बताया है। राहुल ने कहा था कि यह हवाईअड्डा अदाणी समूह को दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई और ईडी से जीवीके समूह पर दबाव डलवाया। जीवीके समूह के उपाध्यक्ष संजय रेड्डी ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, अदाणी समूह या किसी भी अन्य पक्ष की ओर से कोई दबाव नहीं था।

मुंबई : अदाणी समूह को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे बेचने वाले जीवीके समूह ने संसद में राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों को बकवास बताया है। राहुल ने कहा था कि यह हवाईअड्डा अदाणी समूह को दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई और ईडी से जीवीके समूह पर दबाव डलवाया। जीवीके समूह के उपाध्यक्ष संजय रेड्डी ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, अदाणी समूह या किसी भी अन्य पक्ष की ओर से कोई दबाव नहीं था।

उन्होंने कहा कि इस सौदे के एक साल पहले हम निवेश की तलाश कर रहे थे क्योंकि बंगलूरू हवाईअड्डे के अधिग्रहण के समय हमने जो कर्ज लिया था वह हमारे ऊपर बकाया था। हमें उसे चुकाना था। इसलिए हम निवेशकों या साझेदारों की तलाश में थे। तब हमें तीन निवेशक मिले जो हमारी कंपनी में एक साथ पैसा लगाने के लिए तैयार थे।

Read More बुलढाणा : महाराष्ट्र सरकार द्वारा युवा शेतकरी पुरस्कार प्राप्त किसान ने की आत्महत्या 

हालांकि उन्होंने हमारे सामने कई शर्तें रख दीं। डील आगे बढ़ने से पहले कोविड आ गया। इस दौरान तीन महीने तक हवाईअड्डे का कारोबार ठप हो गया और हमें शून्य राजस्व प्राप्त हुआ। इससे हमारे ऊपर और वित्तीय दबाव आ गया। ऐसे में हमने उक्त तीनों निवेशकों से सौदे को जल्द पूरा करने के लिए कहा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Read More ठाणे : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में अपने आवास पर होली मनाई

रेड्डी ने कहा, इसी समय के आसपास गौतम भाई ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि उनकी दिलचस्पी मुंबई हवाईअड्डे में है। वह पूरी प्रक्रिया एक महीने में पूर्ण करने के लिए तैयार थे। हमारे लिए यह बहुत अच्छी बात थी। रेड्डी ने कहा, हमने यह सौदा इसलिए किया क्योंकि कंपनी के लिए यह सौदा जरूरी था।

Read More मुंबई : लाभार्थियों की संख्या और बजट में कमी ; अजित पवार

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार  बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिला 37 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार 
कर्नाटक पुलिस ने रविवार को बताया कि बेंगलुरू हवाई अड्डे पर दो नाइजीरियाई महिलाओं को 37 किलोग्राम से अधिक नशीले...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री को मुआवजे के मुद्दे पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा
मुंबई : विशेष अभियान यातायात उल्लंघन के दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान
पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का काम फ़ास्ट ट्रैक पर 
भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार
मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा
मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media