नीलामी वाले फ्लैट को सस्ते दाम में बेचने का झांसा देकर करीब १५७ लोगों को बनाया शिकार...
About 157 people were made victims by pretending to sell the auctioned flat at a cheap price.

मुंबई, ठाणे और वसई-विरार शहर में नीलामी वाले फ्लैट को सस्ते दाम में बेचने का झांसा देकर करीब १५७ लोगों को शिकार बनाया है। इस ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने हिंदू नाम व फर्जी पहचान बताकर करीब ४ करोड़ का चूना लगाया है। हालांकि, इस `ठग जिहाद’ के चार सदस्यों को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई, ठाणे से गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है।
मुंबई : मुंबई शहर में अगर आप सस्ते दाम में घर खोज रहे हैं तो सावधान हो जाएं, नहीं तो आप भी `ठग जिहाद’ के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, देश में हिंदू नाम रखकर लव जिहाद की कई घटनाएं सामने आती हैं। अब हिंदू की जमीन पर कब्जा कर लैंड जिहाद के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। देश में हिंदू नाम और फर्जी पहचान बताकर `ठग जिहाद’ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक गिरोह पिछले कुछ वर्षों से मुंबई, ठाणे और वसई-विरार शहर में नीलामी वाले फ्लैट को सस्ते दाम में बेचने का झांसा देकर करीब १५७ लोगों को शिकार बनाया है। इस ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने हिंदू नाम व फर्जी पहचान बताकर करीब ४ करोड़ का चूना लगाया है। हालांकि, इस `ठग जिहाद’ के चार सदस्यों को क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई, ठाणे से गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है।
डीसीपी क्राइम अविनाश अंबुरे ने बताया कि वर्ष २०२१ में विरार-पश्चिम में एक हाइप्रâोफाइल फर्जी कंपनी खुली थी। इस कंपनी में आरोपियों ने फर्जी नाम, फर्जी पहचान और फर्जी आईकार्ड बनाकर काम कर रहे थे। इस कंपनी में बैंक द्वारा सील किए गए घर को कम दाम में बेचे जाने का झांसा दिया जाता था। यह कंपनी बैंक की वेबसाइट और पेपर के इस्तेहार से सील किए गए फ्लैट की जानकारी जमा करती थी और एक ऑनलाइन कंपनी से डेटा लेकर घर खरीदने वालों से संपर्क करती थी।
मुंबई शहर में अपना खुद का घर खरीदने के इच्छुक ग्राहक घर की डिटेल लेकर बिल्डिंग देखने जाते थे और फ्लैट पर लगाए गए बैंक द्वारा नोटिस और सील देखकर उन्हें भरोसा हो जाता था। इसके बाद वे लोग ठग के कार्यालय में आते और डाउन पेमेंट देकर घर को बुक करते थे लेकिन छह-सात महीने में यह गिरोह ऑफिस बंद कर फरार हो जाता था। इस तरह की वारदात के खिलाफ शिकायत ठाणे, आजाद मैदान और अरनाला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। आरोपियों ने १५७ ग्राहकों से ३.७५ करोड़ की ठगी की है।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List