बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को गलत साइड कार पार्क करना पड़ा भारी... मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में लगाई क्लास

Bollywood actor Karthik Aryan had to park his car on the wrong side, Mumbai traffic police conducted a class in film style

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को गलत साइड कार पार्क करना पड़ा भारी... मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में लगाई क्लास

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों को पसंद भी आ रही है। हालांकि अपनी फिल्मों से अलग कार्तिक आर्यन का नाम किसी और वजह से चर्चा में है।

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों को पसंद भी आ रही है। हालांकि अपनी फिल्मों से अलग कार्तिक आर्यन का नाम किसी और वजह से चर्चा में है।

दरअसल, सड़क के रॉन्ग साइड कार पार्क करने के कारण मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कार्तिक आर्यन की कार का चालान काटा है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एक्टर को नसीहत भी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन की लैम्बोर्गिनी कार का चालान काटा है। पुलिस ने कार की एक फोटो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है।

Read More मुंबई : 500 से ज़्यादा पर्यटक सुरक्षित लौटे, तीसरी विशेष उड़ान आज

इसके साथ ही एक मजेदार अंदाज में मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपनो पोस्ट में लिखा, ‘प्रॉबलम ये थी कि गाड़ी को गलत दिशा में पार्क किया गया। आप ये भूल कभी न करें। आप कभी ये न सोचें कि शहजादे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं’। हाालंकि पोस्ट में पुलिस ने कार के नंबर को ब्लर कर दिया है। अपने मैसेज में मुंबई पुलिस को लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए कार्तिक आर्यन के फिल्मों का नाम और फेमस डायलॉग का इस्तेमाल अपने पोस्ट में किया है।

Read More मुंबई : बस सेवाओं का किराया दोगुना

बॉक्स ऑफिस पर शहजादा के लिए शनिवार भी कुछ खास नहीं रहा। पहले दिन से कुछ ही ज्यादा कमाई हुई है। पहले दिन जहां इस फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं सैकनिल्क के अनुसार दूसरे दिन शहजादा ने 16.67 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाते हुए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 7 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई अब 14 करोड़ के आसपास हो गई है।

Read More मुंबई : जनवरी से मार्च के बीच 269 किसानों ने की आत्महत्या 

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई: 1 मई को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई: 1 मई को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में 1 मई से 4 मई 2025 तक ‘विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट’...
मुंबई : अब नहीं लगेगी म्हाडा मुख्यालय के बाहर बड़ी कतार
मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मारे गए लोगों के परिवारों में से एक को दी जाएगी सरकारी नौकरी - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 
बांद्रा में लगी भीषण आग, मॉल का शोरूम जलकर खाक, मौके पर पहुंचीं दमकल की 7 गाड़ियां
मुंबई: राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भेजे गए 374 एंटी करप्शन ब्यूरो जांच मामलों को मंजूरी नहीं दी
महाराष्ट्र दिवस पर मुंबई में उड़ान गतिविधियों पर प्रतिबंध
पालघर सांसद ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला को दिया फर्स्ट एड

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media