मुंबई : १२वीं की परीक्षा पर मंडराने लगा शिक्षकेतर कर्मचारियों के हड़ताल का साया...
Mumbai: The shadow of non-teaching staff strike looms large over Class 12 exams...

शिक्षकेतर कर्मचारियों के हड़ताल का साया १२वीं की परीक्षा पर मंडराने लगा है। राज्य विश्वविद्यालयीन व महाविद्यालयीन सेवक संयुक्त कृति समिति के नेतृत्व में राज्यभर में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के चलते शिक्षकेतर कर्मचारी १२वीं परीक्षा से संबंधित एक भी काम नहीं करने के अपने पैâसले पर अडिग हैं। इसलिए मंगलवार से शुरू हो रही १२वीं की परीक्षा के आयोजन में प्राचार्य और शिक्षकों के सामने एक चुनौती है।
मुंबई : शिक्षकेतर कर्मचारियों के हड़ताल का साया १२वीं की परीक्षा पर मंडराने लगा है। राज्य विश्वविद्यालयीन व महाविद्यालयीन सेवक संयुक्त कृति समिति के नेतृत्व में राज्यभर में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के चलते शिक्षकेतर कर्मचारी १२वीं परीक्षा से संबंधित एक भी काम नहीं करने के अपने पैâसले पर अडिग हैं। इसलिए मंगलवार से शुरू हो रही १२वीं की परीक्षा के आयोजन में प्राचार्य और शिक्षकों के सामने एक चुनौती है। कई कॉलेजों ने अनुबंध के आधार पर शिक्षकेतर कर्मचारियों को परीक्षा कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है। ठेका कर्मियों को परीक्षा अवधि में अवकाश नहीं लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई बैठक में कोई हल नहीं निकलने के संयुक्त कृति समिति अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के पैâसले पर अडिग है। इस हड़ताल से अब ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि राज्य के १२वीं के लाखों छात्र प्रभावित होंगे। मुंबई के अधिकांश कॉलेजों में शत-प्रतिशत शिक्षकेतर कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया है। इससे कॉलेजों में सभी गैर शैक्षणिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। कई कॉलेज परीक्षा कार्य में संविदा कर्मियों की मदद ले रहे हैं। हड़ताल के पहले दिन सोमवार को कॉलेजों के प्रवेश द्वार पर धरना दे रहे कर्मचारियों को पुलिस की तरफ से नोटिस दिया गया। पुलिस ने निर्देश दिया है कि हड़ताली कर्मचारी आज होने वाली परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नारेबाजी कर हंगामा न करें।
विषय के आधार पर हर दिन बैठक की व्यवस्था बदलती है। पेस्टिंग का काम शिक्षकेतर कर्मचारी करता है। मुख्य परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं के सीलबंद लिफाफे लेने के लिए शिक्षकों के साथ दो शिक्षकेतर कर्मचारी जाते हैं। कितने प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं जप्त की गई हैं, इसका रिकॉर्ड रखने का काम इन पर होता है। परीक्षा के दौरान चेतावनी की घंटी बजाना, परीक्षा कक्ष में पेयजल की व्यवस्था, परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिका को केंद्र प्रमुख सहित मुख्य परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने का काम शिक्षकेतर कर्मचारी करते हैं। ऐसे में इनके हड़ताल पर जाने से १२वीं की परीक्षा पर असर पड़ने का अनुमान है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List