मुंबई में नालों को स्थिति बद से बदतर, आगामी मानसून में दुर्दशा...

Situation of drains in Mumbai from bad to worse, plight in coming monsoon...

मुंबई में नालों को स्थिति बद से बदतर, आगामी मानसून में दुर्दशा...

मुंबई में नालों की सफाई का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। मुंबई में ज्यादातर बड़े नाले कचरे से पटे पड़े हैं। हालत यह है कि कचरे से पटे पड़े नालों को दूर से देखकर लंबी सुनसान सड़क का आभास होता है। वास्तविकता यह है कि मुंबई में नालों को स्थिति बद से बदतर हो गई है। राज्य सरकार के प्रशासक मुंबई में नालों की सफाई को लेकर दुर्लक्ष कर रहे हैं। मतलब ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मुंबई : मुंबई में नालों की सफाई का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। मुंबई में ज्यादातर बड़े नाले कचरे से पटे पड़े हैं। हालत यह है कि कचरे से पटे पड़े नालों को दूर से देखकर लंबी सुनसान सड़क का आभास होता है। वास्तविकता यह है कि मुंबई में नालों को स्थिति बद से बदतर हो गई है। राज्य सरकार के प्रशासक मुंबई में नालों की सफाई को लेकर दुर्लक्ष कर रहे हैं। मतलब ध्यान नहीं दे रहे हैं। बता दें कि जनवरी में ही नालों की सफाई के लिए प्रक्रिया शुरू की जाती है लेकिन इस बार जब मुंबई में राज्य सरकार का प्रशासक बैठा है, तब भी शहर में नालों की सफाई का काम नहीं किया जा रहा है।

नालों में जमा कचरे के चलते मानसून के दौरान जलजमाव होता है। मुंबई के कई इलाके भारी बारिश के दौरान जलमग्न हो जाते हैं। यदि अभी से नालों की सफाई नहीं हुई तो आगामी मानसून में मुंबई की दुर्दशा देखने को मिलेगी। इस साल मुंबई में नाला सफाई के लिए जारी टेंडर को मनपा अब तक फाइनल नहीं कर पाई है। ऐसे में छोटे-बड़े नालों एवं नदियों की सफाई का काम समय पर पूरा होना मुश्किल है। यहां तक कि विधानसभा में मुंबई के नाला-सफाई का मुद्दा भी गूंजा। मुंबई में नाला सफाई में देरी का मुद्दा उठाया।

Read More मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के पास 229 करोड़ के नए जेट्टी के लिए हो गया भूमिपूजन

लिखित जवाब में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि नाला सफाई का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन वे कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। मनपा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के रवि राजा ने मनपा प्रशासक पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब तक नाला सफाई का काम शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन मनपा आयुक्त आई.एस. चहल नाला सफाई का टेंडर भी राज्य सरकार से पूछ कर निकाल रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री की अनुमति का इंतजार हो रहा है। मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने का काम हो रहा है। समय से नालों की सफाई न होने से भारी बारिश के समय जगह-जगह बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी।

Read More म्हाडा के नाम पर महाठगी!पुलिस को एक के बाद एक मिल रही हैं शिकायते

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना मानदंडों को कड़ा करने का फैसला किया महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना मानदंडों को कड़ा करने का फैसला किया
मुंबई:  बोझ कम करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत लाभ उठाने के मानदंडों को कड़ा...
घाटकोपर पंत नगर पुलिस ने सोसायटी के पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की
पालघर जिले पानी की टंकी का स्लैब गिरने से मासूम बच्चों की मौत
इजरायल की वायु सेना ने गाजा में हमले किए एयरस्ट्राइक में 200 लोगों की मौत
'इंडिया' शब्द को बदलकर भारत या हिंदुस्तान करने पर जल्द करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए केंद्र को निर्देश
नागपुर में पुलिस पर पथराव चार पुलिसकर्मी घायल
बॉम्बे हाई कोर्ट रिश्वत मामले में 45 वर्षीय सतारा जज को जमानत देने से किया इनकार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media