दो महीने, ८७५ मामलों में ९०० किलो से अधिक सोना जब्त

Over 900 kg gold seized in 875 cases in two months

दो महीने, ८७५ मामलों में ९०० किलो से अधिक सोना जब्त

मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वर्ष २०२३ के पहले दो महीने में ही ८७५ मामलों में ९०० किलो से अधिक सोना जब्त किया है।

मुंबई,  मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वर्ष २०२३ के पहले दो महीने में ही ८७५ मामलों में ९०० किलो से अधिक सोना जब्त किया है। यह आंकड़ा वर्ष २०२१ और २०२२ की तुलना में अधिक है। वर्ष २०२० के पूरे वर्ष में यह आंकड़ा ३६ प्रतिशत अधिक है जबकि २०२२ की तुलना में २२ प्रतिशत अधिक है। इसमें सर्वाधिक सोना केरल से बरामद किया गया है। यह तस्करी कर सोना सबसे अधिक म्यांमार के रास्ते लाते हुए पाया गया है। एक समय ऐसा था, जब लोग अपने शरीर पर सोना पहन कर या सामान में छुपा कर लाते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में तस्करी के कई अजीबोगरीब तरीके सामने आए हैं जिसने पुलिस को अचंभे में डाल दिया है।
इस वर्ष जनवरी और फरवरी के दौरान सोने की तस्करी के ८७५ मामले पाए गए हैं, जो कि पिछले कुछ वर्ष की तुलना में अधिक हैं। उन्होंने बताया है कि २०२० में २,५६७, २०२१ में २,४४५ और २०२२ में ३९,८२ किलो सोना जब्त किया गया। मात्र २०२० में जब्त किया गया कुल सोना २,१५४.५८ किलोग्राम था, जो २०२१ में बढ़कर २,३८३.३ किलोग्राम और २०२२ में ३,५०२.१६ किलोग्राम हो गया। वहीं दूसरी ओर २०२३ के पहले दो महीने में ९१६ किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया गया है। इस व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि तस्करी बढ़ने की एक और वजह सीमा शुल्क में बढ़ोतरी है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के अनुसार सोने पर आयात शुल्क में ७.५ प्रतिशत से १२.५ प्रतिशत की वृद्धि के कारण तस्करी कोविड से पहले की तुलना में २०२२ में ३३ प्रतिशत तक बढ़ी है।

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया
महाराष्ट्र के एक सेशन कोर्ट ने एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में सुनवाई की. आरोपी बांग्लादेशी नागरिक की...
मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 
मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी
पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 
बेंगलूरु : मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने उत्तर कर्नाटक में पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए नदी में पानी छोड़ने का किया अनुरोध 
मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 
मुंबई : विशेष टाडा अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया; टाइगर मेमन, याकूब मेमन के परिवार की 14 अचल संपत्तियों को केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media