पनवेल में सब्जी बेचने वाले की पिटाई... तीन लोग कानपुर से गिरफ्तार
Vegetable seller thrashed in Panvel... Three people arrested from Kanpur

पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पाटिल के अनुसार, उक्त मामले में अभिनेंद्र रुद्रपाल सिंह, सूरज जयनाथ शर्मा और विमल कुशेर सिंह को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों ने बारदोली स्थित वाधवा बाईस सिटी की लेबर कॉलोनी में सब्जी बेचने गए राम गोपाल पाटिल को जान मारने की नीयत से पत्थर से पिटाई की।
नवी मुंबई : पनवेल तहसील के तहत आने वाले बारदोली में एक मजदूर की पत्थर से पिटाई करने की घटना हुई थी। जिसकी शिकायत पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पनवेल तालुका पुलिस ने 72 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इन तीनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया हैं।
पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पाटिल के अनुसार, उक्त मामले में अभिनेंद्र रुद्रपाल सिंह, सूरज जयनाथ शर्मा और विमल कुशेर सिंह को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों ने बारदोली स्थित वाधवा बाईस सिटी की लेबर कॉलोनी में सब्जी बेचने गए राम गोपाल पाटिल को जान मारने की नीयत से पत्थर से पिटाई की। जिससे पाटिल के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी पसलियां टूट गई।
उक्त घटना के बारे में उनके रिश्तेदार भूषण पाटिल ने पनवेल तालुका पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया। उस समय पाटिल से मिली जानकारी के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से तीनों वहां से फरार हो गए थे।
गुप्त मुखबिर और तकनीकी जांच के आधार पर जब आरोपी की तलाश शुरू की गई तो इनके कानपुर में छिपे होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने वहां जाकर जाल बिछाया और तीनों को गिरफ्तार किया। पाटिल की हालत गंभीर है और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List