मुंबई में असल्फा स्टेशन पर आधे घंटे तक अचानक ठप हुई मेट्रो सेवा...
Metro service stopped suddenly for half an hour at Asalpha station in Mumbai.
25.jpg)
वर्तमान में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, कई लोग मेट्रो यात्रा को प्रथमिकता दे रहे हैं। हालांकि, लोकल ट्रेनों के मुकाबले यात्रियों की चहेती बनी मेट्रो कल शाम ४ बजकर ४५ मिनट पर इलेक्ट्रिक कन्वर्टर यूनिट में खराबी के कारण ठप हो गई। इस वजह से करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा और एक के बाद एक कारों की कतार लग गई। इस बीच, मेट्रो कर्मचारी तुरंत इलैक्ट्रिक कन्वर्टर यूनिट को सही करने के लिए दौड़ पड़े और ५.३० बजे मेट्रो फिर से चलने लगी।
मुंबई : मेट्रो के बढ़ते नेटवर्क से मुंबई की रफ्तार बढ़ेगी, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब मेट्रो ट्रेन भी रुकने लगी है। इलेक्ट्रिक कन्वर्टर यूनिट में खराबी के कारण घाटकोपर-वर्सोवा मार्ग पर चलनेवाली मेट्रो सेवा कल पीक ऑवर में असल्फा स्टेशन पर लगभग आधे घंटे तक ठप रही। मेट्रो में यात्रा कर रहे यात्री अचानक ठप हुई मेट्रो सेवा से घबरा गए। घाटकोपर-वर्सोवा रूट पर चलने वाली मुंबई मेट्रो ट्रेनों में रोजाना लाखों मुंबईकर सफर करते हैं।
वर्तमान में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, कई लोग मेट्रो यात्रा को प्रथमिकता दे रहे हैं। हालांकि, लोकल ट्रेनों के मुकाबले यात्रियों की चहेती बनी मेट्रो कल शाम ४ बजकर ४५ मिनट पर इलेक्ट्रिक कन्वर्टर यूनिट में खराबी के कारण ठप हो गई। इस वजह से करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा और एक के बाद एक कारों की कतार लग गई। इस बीच, मेट्रो कर्मचारी तुरंत इलैक्ट्रिक कन्वर्टर यूनिट को सही करने के लिए दौड़ पड़े और ५.३० बजे मेट्रो फिर से चलने लगी।
हालांकि, मेट्रो सेवा बंद रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ऐसे में कई स्टेशनों पर यात्रियों ने मेट्रो को बाय-बाय कहा और ऑटोरिक्शा-टैक्सी को प्राथमिकता दी। इस बीच कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर मुंबई मेट्रो को ट्रोल किया। शाम के समय मेट्रो सेवा बंद होने से अंधेरी, चकाला, डी. एन नगर और घाटकोपर स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। मेट्रो २-ए और ७ से दहिसर से आनेवाले कई यात्री अंधेरी-पूर्व के गुंदवली स्टेशन पर उतरते हैं और चकाला स्टेशन से घाटकोपर की ओर आगे बढ़ते हैं। लेकिन आधे घंटे तक ट्रेन नहीं होने से चकाला स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ लग गई।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
2.jpeg)
Comment List