भाजपा ने किया उद्घाटन की तारीख का एलान... एमएमआरडीए ने बोला- तब तक पूरा नहीं हो पाएगा निर्माण

BJP announced the date of inauguration... MMRDA said - construction will not be completed till then.

भाजपा ने किया उद्घाटन की तारीख का एलान... एमएमआरडीए ने बोला- तब तक पूरा नहीं हो पाएगा निर्माण

कोविड-19 महामारी के दौरान इसका काम आंशिक रूप से प्रभावित हुआ था। सत्तारूढ़ भाजपा ने एमटीएचएल के उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इस बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस साल मई में एमटीएचएल का दौरा किया था और उन्होंने शेवरी-न्हावा शेवा ट्रांस हार्बर लिंक पर गाड़ी भी चलाई थी।

मुंबई : भारत के सबसे लंबे समुद्री सेतु बताए जा रहे ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ को अगले महीने लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। परियोजना पर काम कर रही एजेंसी का कहना है कि पुल का काम 97 फीसदी पूरा हो गया है। शेष बचे काम को भी तय समय तक पूरा कर लिया जाएगा।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने दावा किया है कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 25 दिसंबर को खोल दिया जाएगा। बता दें, एमटीएचएल शिवरी (मुंबई) और चिर्ले (नवी मुंबई) के बीच 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है, जो दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। परियोजना का निर्माण मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) कर रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि परियोजना के पूरी होने पर यह भारत में सबसे लंबा समुद्री पुल होगा, जिस पर से रोजाना 70 हजार से अधिक वाहन गुजरेंगे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी सी लिंक का उद्घाटन इस साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर किया जाएगा।

Read More  मुंबई : राज ठाकरे का विवादित बयान; शिवसेना (यूबीटी) और बीजेपी ने की माफी मांगने की मांग

हालांकि, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जब एमएमआरडीए के एक सूत्र से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सी लिंक का निर्माण कार्य लगभग 97 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लेकिन विद्युतीकरण, पुल पर पोल लगाना, टोल बूथ और पूरी प्रणाली का एकीकरण करना बाकी है। पोल लगाने और अन्य कामों के लिए कुछ आदेश इस साल जून में ही जारी किए गए थे। परियोजना इस साल दिसंबर तक पूरी नहीं हो सकती।

Read More नासिक : कार में करीब 500 किलोग्राम 'बीफ' ले जाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ साल पहले परियोजना की आधारशिला रखी थी। कोविड-19 महामारी के दौरान इसका काम आंशिक रूप से प्रभावित हुआ था। सत्तारूढ़ भाजपा ने एमटीएचएल के उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इस बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस साल मई में एमटीएचएल का दौरा किया था और उन्होंने शेवरी-न्हावा शेवा ट्रांस हार्बर लिंक पर गाड़ी भी चलाई थी।

Read More नागपुर में भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को अरेस्ट कर लिया

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली: ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी; प्रभावशाली कानून बनाने की तैयारी नई दिल्ली: ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी; प्रभावशाली कानून बनाने की तैयारी
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के...
मुंबई: 23 मार्च को मनसे पार्टी की नई संरचना सामने आएगी; गुड़ी पड़वा के मौके पर रैली 
मुंबई:  अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाही; अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
दिल्ली : प्रतिस्पर्धा आयोग ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में एक साथ कई विदेशी मीडिया विज्ञापन कंपनियों के दफ्तरों पर छापेमारी
डंपिंग ग्राउंड में मलमूत्र विसर्जित करने से भड़के ग्रामीण
डोंबिवली जल परिवहन प्रकल्प रो-रो सेवा के जेट्टी निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ
डारलीपुट-पदुआ स्टेशनों के बीच ट्रैक का काम होना है जिसके चलते कई यात्री ट्रेनों का संचालन रद्द किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media