छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पीएम मोदी ने किया अनावरण ... नौसेना दिवस कार्यक्रम में भी पहुंचे

Prime Minister Modi unveiled the statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj... also attended the Navy Day program

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पीएम मोदी ने किया अनावरण ...  नौसेना दिवस कार्यक्रम में भी पहुंचे

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम सशस्त्र बलों में महिलाओं की ताकत बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज भारत प्रभावशाली लक्ष्य निर्धारित कर रहा है। हमारे देश का जीत का गौरवशाली इतिहास है। दुनिया भारत को ‘विश्व मित्र’ के रूप में देख रही है।

महाराष्ट्र : पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध समुद्री विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में नौसेना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि वे एक राष्ट्र के लिए नौसेना के महत्व को समझते थे।

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम सशस्त्र बलों में महिलाओं की ताकत बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज भारत प्रभावशाली लक्ष्य निर्धारित कर रहा है। हमारे देश का जीत का गौरवशाली इतिहास है। दुनिया भारत को ‘विश्व मित्र’ के रूप में देख रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 4 दिसंबर का ऐतिहासिक दिन हमें आशीर्वाद देता है। आपके लिए ही कहा गया है, चलो नई मिसाल हो, बढ़ो नया कमाल हो, झुको नहीं रुको नहीं, बढ़े चलो-बढ़े चलो। मैं नौसेना परिवार के सभी सदस्यों को नेवी-डे पर विशेष रूप से बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और उसे पाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रहा है। भारत के पास इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ी ताकत है। ये ताकत 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस 2023 समारोह में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हों या उनके द्वारा प्रशस्त किए गए मार्ग पर आगे बढ़ रहे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों में नौसेना पर ध्यान देते हुए अपने राष्ट्र और समाज को सुरक्षित रखने का प्रयास देखा जा सकता है।

महज एक दशक पहले तक ये माना जाता था कि देश जो भी धमकियां झेल रहा हैं, वह सिर्फ भूमि आधारित है। नौसेना का इतना महत्व नहीं समझा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जब आए तो उन्होंने इस सीमित सोच से ऊपर उठकर नौसेना पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया।

बता दें कि शिवाजी ने ही सिंधुदुर्ग किले सहित कई तटीय किलों का निर्माण कराया था। मराठा साम्राज्य के संस्थापक की मुहर से ही नौसेना का नया ध्वज प्रेरित है। इसे पिछले साल तब अपनाया गया था, जब प्रधानमंत्री मोदी ने पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का जलावतरण किया था।

Read More प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत विकसित योजना का किया शुभारंभ, देश की कर्णधार बनेगी आने वाली पीढ़ी...

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र में पिछले 25 साल से दो गठबंधन आमने-सामने की लड़ाई लड़ते आ रहे थे। 2019 में इन गठबंधनों का...
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित
मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी
समृद्धि महामार्ग का शेष 76 किलोमीटर का हिस्सा दिसंबर, 2024 से पहले जनता के लिए नहीं खोला जाएगा
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media