Statue
Maharashtra 

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर घमासान, "जूते मारो" आंदोलन की तैयारी...

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर घमासान, "जूते मारो" आंदोलन में महा विकास अघाड़ी के वरिष्ठ नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे, नाना पाटोले समेत कई बड़े सांसद, विधायक और नेता शामिल होंगे। महा विकास अघाड़ी के नेता सिंधुदुर्ग के मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा टूटने के विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। शनिवार को शिवसेना ठाकरे गुट सांसद अरविंद सावंत ने मुंबई के अपर पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर प्रदर्शन और मार्च की इजाजत मांगी थी। ऐसे में अब तक इन्हें महज हुतात्मा चौक पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन की अनुमति मिली है, लेकिन मार्च निकालने की नहीं।
Read More...
Maharashtra 

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मामला : पीएम मोदी की ये माफी राजनीतिक है। - संजय राउत

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मामला  : पीएम मोदी की ये माफी राजनीतिक है। - संजय राउत  संजय राउत ने कहा कि माफी मांगो छूट जाएंगे, यही है उनका। अगर सच्चे मन से माफी मांगते हैं तो 5 साल पहले 40 जवानों की हत्या हुई थी। देश दुखी हुआ था तो उस वक्त देश से माफी मांगनी चाहिए थी। आपकी नाकामी से यह घटना हुई है। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से घटनाए हुई है। कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा पुरा नहीं हुआ है। आपने इतना झूठ बोला है तो हर दिन माफी मांगनी होगी। यह महाराष्ट्र है, यह किसी को माफ नहीं करता।
Read More...
Maharashtra 

सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले से गरमाई राजनीति... CM शिंदे ने सरकार और नेवी के अधिकारियों के साथ की बैठक

सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले से गरमाई राजनीति...  CM शिंदे ने सरकार और नेवी के अधिकारियों के साथ की बैठक मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार देर रात राज्य सरकार और नौसेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और दो दिन पहले सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले पर विस्तृत चर्चा की। मुंबई से लगभग 480 किलोमीटर दूर इस तटीय जिले के मालवन तहसील के राजकोट किले में लगी प्रतिमा 35 फुट ऊंची थी, जो सोमवार को गिर गयी थी।
Read More...
Maharashtra 

महाराष्ट्र : शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर एक्शन... ठेकेदार पर FIR, कंसल्टेंट के खिलाफ भी केस दर्ज

महाराष्ट्र : शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर एक्शन... ठेकेदार पर FIR, कंसल्टेंट के खिलाफ भी केस दर्ज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35 फीट ऊंची इस प्रतिमा का उद्घाटन 8 महीने पहले ही किया था. भारतीय नौसेना ने प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए टीम भेज दी है. इस मामले को लेकर एसिस्टेंट इंजीनियर और पीडब्ल्यूडी अधिकारी अजीत पाटिल ने सिंधुदुर्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद ठेकेदार और कंसल्टेंट के खिलाफ धारा 109, 110, 125 और 318 (3) (5) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.
Read More...

Advertisement