केदारनाथ धाम लिपटा सफेद चादर में... तापमान माइनस 7 डिग्री, बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे लोग
Kedarnath Dham wrapped in white sheet... Temperature minus 7 degrees, people drinking water by melting snow.
8.jpg)
इस शरद ऋतु में पहली बार भारी हिमपात हुआ है। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिले में ऊपरी पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी होने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। चारधाम में मंगलवार दोपहर से ही बर्फबारी हो रही है। फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, हर्षिल, उत्तरकाशी और औली क्षेत्र भी बर्फ से ढक गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को पहाड़ों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
उत्तराखंड : उत्तराखंड में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने अब मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। सुबह शाम गलन वाली ठंड पड़ रही है तो दिन में मैदानी क्षेत्रों में धूप निकल रही है। सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है। जैसा कि मौसम विभाग का अनुमान था ठीक वैसे ही हिमालय पर्वत श्रृंखला पर बर्फ बिछ गई है।
इस शरद ऋतु में पहली बार भारी हिमपात हुआ है। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिले में ऊपरी पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी होने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। चारधाम में मंगलवार दोपहर से ही बर्फबारी हो रही है। फूलों की घाटी, हेमकुंड साहिब, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, हर्षिल, उत्तरकाशी और औली क्षेत्र भी बर्फ से ढक गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को पहाड़ों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
केदारनाथ धाम में तो आज तापमान माइनस 7 डिग्री तक पहुंच गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री में भी पारा शून्य से नीचे चला गया है। निचले इलाकों में बादल छाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि पुनर्निर्माण कार्य कर रहे मजदूर बर्फ को गला कर पानी पी रहे हैं। नलों में पानी जम चुका है।
मंगलवार को सुबह से ही केदारनाथ धाम में बादल छाए हुए थे, जिससे तापमान माईनस आठ डिग्री तक पहुंच गया था। दोपहर बाद धाम में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। केदारनाथ धाम में ठंड के चलते यहां रहे मजदूरों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बदरीनाथ में तापमान अधिकतम -1 और न्यूनतम -8 डिग्री, औली में अधिकतम 3, न्यूनतम -3 और जोशीमठ में अधिकतम 9, न्यूनतम -2 रहा।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
2.jpeg)
Comment List