मनोज जरांगे का अल्टिमेटम; दो दिनों में 54 लाख मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करे महाराष्ट्र सरकार

Manoj Jarange's ultimatum; Maharashtra government should issue Kunbi caste certificates to 54 lakh Marathas in two days

मनोज जरांगे का अल्टिमेटम; दो दिनों में 54 लाख मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करे महाराष्ट्र सरकार

मुंबई: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से मांग की कि वह 54 लाख मराठों को दो दिनों के भीतर कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई निर्णय नहीं लिया गया

मुंबई: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से मांग की कि वह 54 लाख मराठों को दो दिनों के भीतर कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो वह मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक और अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने के लिए 20 जनवरी को मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने गांव अंतरवाली सराटी को छोड़कर मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। जरांगे ने कहा कि मराठा जाति के सदस्यों को कृषक कुनबी समुदाय से संबंधित दिखाने वाले अब तक 54 लाख रिकॉर्ड पाए गए हैं और इन सभी व्यक्तियों (या उनके वंशजों) को तुरंत कुनबी प्रमाण पत्र दिया जाना चाहिए।


कुनबियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण का लाभ मिलता है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने निर्दलीय विधायक बच्चू कडू और मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) मंगेश चिवटे से कहा, 'नहीं तो मैं 20 जनवरी को मुंबई में अनिश्चितकालीन अनशन करने के लिए निकलूंगा।'
कडु और चिवटे ने जरांगे को आश्वासन दिया कि सरकार बुधवार दोपहर तक वंश और करीबी रिश्तेदारों के प्रमाण के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने के बारे में आवश्यक अध्यादेश जारी करेगी।

Read More  जलगांव :  मां के साथ जा रहे सात साल के बच्चे को तेंदुए ने मार डाला 


जरांगे के साथ सार्वजनिक रूप से बातचीत के दौरान कडु ने कहा कि 17 और 18 जनवरी को राज्य भर में शिविर आयोजित किए जाएंगे और जो लोग वैध दस्तावेज पेश करेंगे, वे कुनबी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
इससे पहले दिन में कडू ने छत्रपति संभाजीनगर में संवाददाताओं से कहा कि पिछले दो-तीन महीनों में मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में दो करोड़ से अधिक दस्तावेजों की जांच के बाद प्रशासन द्वारा 14,148 कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए।

Read More मुंबई : मुगल शासक औरंगजेब से जुड़ा विवाद; कब्र के केयरटेकर की प्रतिक्रिया सामने आई

 

Read More विधायक अबू आज़मी ने लोगों से त्योहारों का राजनीतिकरण न करने और आपसी सम्मान का आह्वान किया

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बॉम्बे हाई कोर्ट रिश्वत मामले में 45 वर्षीय सतारा जज को  जमानत देने से किया इनकार बॉम्बे हाई कोर्ट रिश्वत मामले में 45 वर्षीय सतारा जज को जमानत देने से किया इनकार
मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से सोमवार...
बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया
म्हाडा के नाम पर महाठगी!पुलिस को एक के बाद एक मिल रही हैं शिकायते
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी; कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, कथित हत्या के बाद फरार है पति
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा
महिला से 20 करोड़ रुपये ठगे फर्जी पुलिस बनकर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media