झारखंड की राजनीति गरमाई... कांग्रेस के नाराज आठ विधायक दिल्ली में जमे

Politics of Jharkhand heats up...8 angry Congress MLAs gathered in Delhi

झारखंड की राजनीति गरमाई...  कांग्रेस के नाराज आठ विधायक दिल्ली में जमे

जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चंपई सोरेन ने सीएम की कुर्सी संभाली है। बहुमत साबित कर उन्होंने संशय भी समाप्त कर दिया है। सब कुछ बाहर-बाहर ठीक दिख रहा है। पर, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अचानक जेएमएम के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के सामने सहयोगी कांग्रेस के विधायकों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। विधायकों ने बखेड़ा खुद खड़ा किया है या इसके पीछे कोई अदृश्य ताकत है, यह तो वे ही जानें, लेकिन 2019 में सत्ता गंवा चुकी बीजेपी इससे उत्साहित है। बीजेपी के लिए झारखंड में खेल करने का यह सुनहरा मौका है।

रांची: झारखंड की राजनीति गरमाई हुई है। जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चंपई सोरेन ने सीएम की कुर्सी संभाली है। बहुमत साबित कर उन्होंने संशय भी समाप्त कर दिया है। सब कुछ बाहर-बाहर ठीक दिख रहा है। पर, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अचानक जेएमएम के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार के सामने सहयोगी कांग्रेस के विधायकों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। विधायकों ने बखेड़ा खुद खड़ा किया है या इसके पीछे कोई अदृश्य ताकत है, यह तो वे ही जानें, लेकिन 2019 में सत्ता गंवा चुकी बीजेपी इससे उत्साहित है। बीजेपी के लिए झारखंड में खेल करने का यह सुनहरा मौका है।

भाजपा को सरकार बनाने के लिए 10 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस के ही दर्जन भर विधायक सरकार से खफा हैं। जेएमएम में शाश्वत दुखी रहने वाली सीता सोरेन, चमरा लिंडा और लोबिन हेम्ब्रम जैसे नेता भी हैं। इससे यही लगता है कि भाजपा के लिए बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने वाली नौबत तो दस्तक नहीं दे रही!

Read More  कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे - अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा

चंपई सोरेन ने जितनी आसानी से झारखंड की बागडोर संभाली, उनकी राह उतनी ही मुश्किल दिख रही है। झारखंड में बने महागठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी शामिल हैं। जेएमएम के 29 विधायक हैं तो कांग्रेस के 17 और आरजेडी का एक। इस तरह सरकार के पास बहुमत के आंकड़े स्पष्ट दिखाई देते हैं। चंपई सोरेन के विश्वासमत के दौरान महागठबंधन के विधायकों में एकजुटता भी दिखी। जैसे ही चंपई सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, विधायकों की नाराजगी सतह पर आ गई। कांग्रेस के 12 विधायक नाराज होकर कोप भवन में चले गए। उन्हें इस बात पर आपत्ति थी कि नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस के पुराने चेहरों को ही क्यों रिपीट किया गया।

Read More महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायकों ने दिया दगा, वफादारों ने की सख्त कार्रवाई की मांग...

नए लोगों को मौका क्यों नहीं दिया गया। उनकी नाराजगी का चरम तो तब दिखा, जब उन्होंने दिल्ली जाकर आलाकमान को अपना दुखड़ा सुनाने की घोषणा कर दी। तीन दिनों से दिल्ली में डेरा डाले कांग्रेस के आठ विधायक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के इंतजार में हैं। कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात हुई भी है, लेकिन वे खरगे से मिले बिना वापस नहीं आना चाहते। कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व भी उन्हें मनाने-समझाने की लगातार कोशिश कर रहा है।

Read More मुंबई के वडाला में 12 साल के बच्चे का हुआ कत्ल... 'शिकारी' दिल्ली के GB रोड से गिरफ्तार

पर, आलाकमान की राय जाने बगैर वे मानने को तैयार नहीं हैं। चंपई सोरेन सरकार के लिए यह मुसीबत की घड़ी है। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच चंपई सोरेन भी दिल्ली गए थे, लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद वे लौट आए। संभव है कि मुलाकात में कांग्रेस विधायकों की नाराजगी का भी सवाल उठा ही होगा। इसके बावजूद अभी तक कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विधायकों की नाराजगी पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

Read More कांग्रेस की दूसरी सूची के बाद फूटा गुस्सा... पूर्व विधायक जगन्नाथ शेट्टी के बेटे ने लगाए ये आरोप

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली: ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी; प्रभावशाली कानून बनाने की तैयारी नई दिल्ली: ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी; प्रभावशाली कानून बनाने की तैयारी
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के...
मुंबई: 23 मार्च को मनसे पार्टी की नई संरचना सामने आएगी; गुड़ी पड़वा के मौके पर रैली 
मुंबई:  अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाही; अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
दिल्ली : प्रतिस्पर्धा आयोग ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में एक साथ कई विदेशी मीडिया विज्ञापन कंपनियों के दफ्तरों पर छापेमारी
डंपिंग ग्राउंड में मलमूत्र विसर्जित करने से भड़के ग्रामीण
डोंबिवली जल परिवहन प्रकल्प रो-रो सेवा के जेट्टी निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ
डारलीपुट-पदुआ स्टेशनों के बीच ट्रैक का काम होना है जिसके चलते कई यात्री ट्रेनों का संचालन रद्द किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media