मनपा के 100 स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी... विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह काफी महत्वपूर्ण

CCTV will be installed in 100 schools of Municipal Corporation... This is very important for the safety of students.

मनपा के 100 स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी... विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह काफी महत्वपूर्ण

मनपा की ओर से वर्ष 2020 में भी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के गेट पर सीसीटीवी करीब 4000 सीसीटीवी लगाने की कोशिश की गई थी, लेकिन योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी थी। मनपा शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है। पूर्व में कई ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए थे।

मुंबई : मनपा प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए मनपा स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की योजना बनाई थी। मनपा अब अपने 100 स्कूलों में करीब 3000 सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है। सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग की ओर से मनपा आयुक्त इकबाल सिंह के पास भेजा गया है। मनपा आयुक्त की मंजूरी के बाद सीसीटीवी लगाने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।

मुंबई महानगरपालिका मुंबई में मराठी हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, उर्दू, तेलुगु, मलयालम सहित आठ भाषाओं में 1140 इमारतों में बच्चों को शिक्षा देने का काम करती है। मनपा स्कूल में लगभग 3.47 लाख बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। मनपा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मनपा ने सीसीटीवी लगाने का फैसला किया है। इन स्कूलों के प्रवेश द्वार, गलियारों, लॉन और खेल मैदान में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगाए जाएंगे। बता दें कि मनपा ने वर्ष 2019 से स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की मांग की जा रही है।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार

मनपा की ओर से वर्ष 2020 में भी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के गेट पर सीसीटीवी करीब 4000 सीसीटीवी लगाने की कोशिश की गई थी, लेकिन योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी थी। मनपा शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है। पूर्व में कई ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए थे।

Read More मुंबई : कई जिलों से किसान प्रस्तावित शक्तिपीठ हाईवे के विरोध में विधान भवन पहुंचे; सरकार को कड़ी चेतावनी

मनपा अब इसी समस्या को लेकर शुरुआत में 100 स्कूलों में 3000 सीसीटीवी लगाने की योजना बनाई है। मनपा का मानना है की इन स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया अगले शैक्षिणक वर्ष तक पूरा होने के बाद बकाया स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

Read More म्हाडा के नाम पर महाठगी!पुलिस को एक के बाद एक मिल रही हैं शिकायते

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
जशपुर: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने...
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं
मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार
मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया
नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत 
मुंबई में काला पानी मनपा दे रही लोगों को दूषित पानी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media