महाराष्ट्र के नासिक में एक शख्स ने डॉक्टर के गले पर हथियार से किए 18 वार...

In Nashik, Maharashtra, a person attacked a doctor with a weapon 18 times...

महाराष्ट्र के नासिक में एक शख्स ने डॉक्टर के गले पर हथियार से किए 18 वार...

CCTV में देखा जा सकता है कि एक शख्स द्वारा धारदार कोयते से हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के गर्दन पर 18 बार हमला किया जाता है। ये हमला हत्या करने के लिए किया गया था। डॉक्टर गंभीर रूप से घायल है। घटना नासिक पंचवटी के सुयोग नाम के निजी अस्पताल में शुक्रवार रात 9 बजे की है।

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर की हत्या की कोशिश हुई है। आरोपी शख्स ने डॉक्टर की गर्दन पर धारदार हथियार से 18 बार हमला किया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना नासिक की है।

CCTV में देखा जा सकता है कि एक शख्स द्वारा धारदार कोयते से हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के गर्दन पर 18 बार हमला किया जाता है। ये हमला हत्या करने के लिए किया गया था। डॉक्टर गंभीर रूप से घायल है। घटना नासिक पंचवटी के सुयोग नाम के निजी अस्पताल में शुक्रवार रात 9 बजे की है।

Read More नई दिल्ली : अगले वर्ष तक देश से नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने का लक्ष्य; मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लिए रणनीति

हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स का नाम डॉक्टर कैलास राठी है। जबकि आरोपी राजेन्द्र मोरे की तलाश पुलिस CCTV के आधार पर कर रही है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर कैलास राठी और आरोपी राजेन्द्र मोरे के बीच ज़मीन के सौदे के कुछ बकाया पैसों को लेकर पिछले दो सालों से विवाद चल रहा था।

Read More बुलढाणा : महाराष्ट्र सरकार द्वारा युवा शेतकरी पुरस्कार प्राप्त किसान ने की आत्महत्या 

घटना की रात आरोपी राजेन्द्र मोरे डॉक्टर कैलास से अपने पैसे मांगने हॉस्पिटल में उनके केबिन में गया और मौका मिलते ही डॉक्टर के गले पर कोयते से कई बार हमला करके भाग गया। फिलहाल गंभीर रूप से घायल डॉक्टर कैलास राठी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी राजेन्द्र मोरे के खिलाफ पंचवटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Read More नई दिल्ली : आईआईटी खड़गपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने एआई का इस्तेमाल करके 'रेल ट्रैक इंस्पेक्शन रोबोट' तैयार किया

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

प्रधानमंत्री  योजना अंतर्गत 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है
      प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा
मुंबई : ईओडब्ल्यू ने बीजेपी के पूर्व महाराष्ट्र सचिव हैदर आजम के छोटे भाई हाजी जावेद आजम को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली : भारत के ज्यादातर हिस्सों में अब हीट वेव की स्थिति में कमी आने की संभावना 
पहले रेप फिर हत्या, आंखें निकाल शव को पेड़ से लटकाया
मुलुंड म्हाडा कॉलोनी के रहिवासी को पानी की किल्लत
एआईएमआईएम के वारिस पठान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ सदस्य "नफरत फैला रहे हैं
महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media