नालासोपारा में गलती करने के बाद 18 वर्षीय युवक ने जहर पीकर दे दी जान !

After making a mistake in Nalasopara, 18 year old youth committed suicide by drinking poison.

नालासोपारा में गलती करने के बाद 18 वर्षीय युवक ने जहर पीकर दे दी जान !

एक 18 वर्षीय युवक मोबाइल में गेम खेलते समय एक गलत लिंक को डाउनलोड कर दिया। लिंक के डाउनलोड करते ही उसकी मां के बैंक एकाउंट से 2 लाख रुपए कट गए। यह देखते ही युवक बुरी तरह घबरा गया और मां की डांट के डर से उसने जहर पी कर मौत को गले लगा लिया। यह घटना पेल्हार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले धानिवबाग इलाके में शुक्रवार को घटित हुआ है।

नालासोपारा : एक 18 वर्षीय युवक मोबाइल में गेम खेलते समय एक गलत लिंक को डाउनलोड कर दिया। लिंक के डाउनलोड करते ही उसकी मां के बैंक एकाउंट से 2 लाख रुपए कट गए। यह देखते ही युवक बुरी तरह घबरा गया और मां की डांट के डर से उसने जहर पी कर मौत को गले लगा लिया। यह घटना पेल्हार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले धानिवबाग इलाके में शुक्रवार को घटित हुआ है।

जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो मां ने उसे पड़ोसियों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नालासोपारा पूर्व के धानिवबाग, गांवदेवी मंदिर स्थित ओम जीडी एस कॉलोनी के गौरव अविनाश रॉय (18) अपने माता-पिता व छोटे भाई भोला रॉय के साथ रहता था। गौरव के पिता वडाला में सीपी ट्रांसपोर्ट कंपनी में ऑयल का टैंकर चलाते हैं। गौरव धानिव बाग स्थित कुमारी विद्या मंदिर कॉलेज में 11वीं कक्षा का विद्यार्थी था।

Read More मुंबई : शिवसेना नेता शिरसाट का दावा- NCP में शामिल होंगे जयंत पाटिल

गुरुवार शाम 4 बजे वह अपनी मां के मोबाइल में गेम खेल रहा था। उसी दौरान मोबाइल पर एक लिंक आई तो गौरव ने उसे डाउनलोड कर दिया। लिंक डाउनलोड होते ही उसकी मां के खाते से दो लाख रुपए कट गए। पैसे कटने के बाद गौरव काफी डर गया।

Read More मुंबई: राज्य के 18 जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण 

इसी डर से उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। उसके बाद उसके सीने में दर्द शुरू हो गई। तबीयत बिगड़ने पर मां ने आसपड़ोस की मदद से उसे नालासोपारा स्थित आइकॉन अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान साढ़े पांच बजे उसकी मौत हो गई।

Read More बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
जशपुर: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने...
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं
मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार
मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया
नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत 
मुंबई में काला पानी मनपा दे रही लोगों को दूषित पानी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media