पुणे में दोस्त को हॉस्टल की लड़कियों की तस्वीर भेजने वाली छात्रा गिरफ्तार
Student arrested for sending pictures of hostel girls to friend in Pune
4.jpg)
पुणे पुलिस ने शहर की एक महिला इंजीनियरिंग छात्रा के खिलाफ अपने छात्रावास में लड़कियों की तस्वीरें खींचने और उन्हें अपने पुरुष दोस्तों के साथ शेयर करने के आरोप में मामला दर्जकर गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि लड़की और उसके मेल फ्रेंड पर ताक-झांक का मामला दर्ज किया गया है।
मुंबई : पुणे पुलिस ने शहर की एक महिला इंजीनियरिंग छात्रा के खिलाफ अपने छात्रावास में लड़कियों की तस्वीरें खींचने और उन्हें अपने पुरुष दोस्तों के साथ शेयर करने के आरोप में मामला दर्जकर गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि लड़की और उसके मेल फ्रेंड पर ताक-झांक का मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी लड़की शहर के शिवाजीनगर इलाके के एक प्रसिद्ध कॉलेज में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है और कॉलेज की हॉस्टल में ही रहती है। उन्होंने बताया कि कॉलेज संस्थान को इस बारे में शिकायतें मिली थीं। उन्होंने कहा, लड़की ने अपने हॉस्टल रूममेट्स की तस्वीरें खींची और उन्हें कैंपस के बाहर एक मेल फ्रेंड के साथ शेयर किया।
संस्थान ने जांच की और बाद में शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि हमने कुछ तस्वीरें देखीं। लेकिन पाया गया कि वे तस्वीरें आपत्तिजनक नहीं थी, हालांकि इन तस्वीरों को मेल फ्रेंड के साथ उसके रूममेट्स की जानकारी के बिना शेयर किया गया था। उन्होंने कहा कि छात्रा और उसके मेल फ्रेंड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और इन्फोर्मेश एंड टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
1.jpeg)
Comment List