प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों की जब्त हुई प्रॉपर्टी होगी नीलाम - मनपा आयुक्त

Seized property of those who do not pay property tax will be auctioned - Municipal Commissioner

प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों की जब्त हुई प्रॉपर्टी होगी नीलाम - मनपा आयुक्त

मनपा ने वर्ष 2023-24 में 4500 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लक्ष्य रखा था, जिसमें अभी तक मात्र 3900 की कमाई हुई है। कमाई का लक्ष्य पूरा करने के लिए मनपा आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बैठक में आयुक्त ने कहा कि आर्थिक वर्ष 2023-24 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई 2024 है।

मुंबई : प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वालों के खिलाफ मनपा प्रशासन कड़ा कदम उठाने जा रही है। मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने मनपा अधिकारियों को निर्देष दिया है कि वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स न जमा करने वालों की जब्त की हुई प्रॉपर्टी की नीलामी प्रक्रिया तेज की जाए। मनपा अब संपत्ति को नीलाम कर अपना बकाया वसूल करेगी।

बता दें कि मनपा ने वर्ष 2023-24 में 4500 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लक्ष्य रखा था, जिसमें अभी तक मात्र 3900 की कमाई हुई है। कमाई का लक्ष्य पूरा करने के लिए मनपा आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बैठक में आयुक्त ने कहा कि आर्थिक वर्ष 2023-24 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई 2024 है।

Read More बांद्रा इलाके में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 71.68 लाख रुपये की कीमत का 286.68 किलोग्राम गांजा जब्त

तय समय सीमा में टैक्स नहीं भरने पर प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। जिन लोगों पर साल-दर-साल टैक्स बकाया है, उनकी संपत्ति को सील और जब्त कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

इस दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे टैक्स वृद्धि का नया स्रोत खोजने के लिए 24 वार्डों में संपत्ति का निरीक्षण करें। वर्ष 2023- 24 के लिए तय टार्गेट 4 500 करोड़ रूपये में से 9 मई 2024 तक 3905 करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन हुआ है।

Read More मुम्बई शहर में अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए समिति गठित करेगी महाराष्ट्र सरकार

शेष 595 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य अगले 15 दिनों में रखा गया है। नोटिस भेजने के बावजूद संपत्ति कर का भुगतान न करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मनपा ने जब्ती की कार्रवाई की है। यह संपत्तियां मालाड और वडाला एरिया में थीं। इन तीनों संपत्ति मालिकों पर कुल 6.73 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है।

Read More म्हाडा के नाम पर महाठगी!पुलिस को एक के बाद एक मिल रही हैं शिकायते

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले में आरोपी को जमानत मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले में आरोपी को जमानत
मुंबई की एक सत्र अदालत ने 2024 के घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले में एक आरोपी अरशद खान को जमानत...
मुम्बई शहर में अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए समिति गठित करेगी महाराष्ट्र सरकार
आगरा : 66 वर्षीय दूल्हा; 57 वर्षीय दुल्हन; आगरा स्थित वृद्धाश्रम में विशेष विवाह
फरीदाबाद : बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने मांगर गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन से 72.16 लाख रुपये की ठगी 
ठाणे :  जल आपूर्ति विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान शुरू किया
मुंबई : सीबीआई के अधिकारी बनकर 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी 
मुंबई : देश का सबसे लंबे आवासीय 306 मीटर ट्विन टावर बनने जा रहे हैं

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media