मुम्बई शहर में अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए समिति गठित करेगी महाराष्ट्र सरकार

Maharashtra government to form committee to look into the growing issue of unauthorised construction in Mumbai city

मुम्बई शहर में अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए समिति गठित करेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार मुम्बई शहर में बृहन्मुंबई महानगर पालिका की सीमा के भीतर अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में समिति गठित करेगी, राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को विधान परिषद को सूचित किया। खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि समिति के निष्कर्षों के आधार पर जिम्मेदार पाए गए मनपा अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।  

मुम्बई: महाराष्ट्र सरकार मुम्बई शहर में बृहन्मुंबई महानगर पालिका की सीमा के भीतर अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में समिति गठित करेगी, राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को विधान परिषद को सूचित किया। खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि समिति के निष्कर्षों के आधार पर जिम्मेदार पाए गए मनपा अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।  
 
खबर के मुताबिक यह मुद्दा तब गरमाया जब मुम्बई के विधायकों ने शहर भर में अवैध निर्माणों पर चिंता जताई। इन विधायकों ने भू-माफियाओं द्वारा सरकारी और निजी दोनों भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की और आरोप लगाया कि इन अतिक्रमणों के पीछे सरकारी कर्मचारियों का भी पूरा साथ मिला है। जबकि इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही का न होना भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है।  
 
समिति का गठन
सामंत ने कहा, “मामले की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक समिति का गठण किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा, कि “समिति का विवरण तैयार कर लिया गया है। जिसमें इसका दायरा और अधिदेश शामिल है, जल्द ही मिडिया के सामने साझा किया जाएगा।” 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

ईद और गुड़ी पड़वा जैसे आगामी त्योहारों से पहले मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर  ईद और गुड़ी पड़वा जैसे आगामी त्योहारों से पहले मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर 
नागपुर में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के बाद, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा उपायों को और कड़ा कर दिया...
नई दिल्ली : जांच समिति जस्टिस यशवंत वर्मा से तीन बिंदुओं पर जानकारी मांग सकती है
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की
मुंबई:साइबर क्राइम सेल ने ठगों से लोगों के 1.49 करोड़ रुपये को सुरक्षित बचाया; गाइडलाइन जारी
वीजा और एयर टिकट के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी; मुकदमा दर्ज 
मुंबई : महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सोने की तस्करी
मुंबई: बांद्रा पश्चिम के एक 27 वर्षीय व्यक्ति को धोखेबाजों ने 1.80 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए धोखा दिया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media