महाराष्ट्र की विवादित ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के बाद अब उसकी मां भी मुश्किल में...

After Maharashtra's controversial trainee IAS Pooja Khedkar, now her mother is also in trouble...

महाराष्ट्र की विवादित ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के बाद अब उसकी मां भी मुश्किल में...

महाराष्ट्र की विवादित ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर के साथ पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मनोरमा के खिलाफ मामला एक किसान को पिस्तौल से धमकाने के आरोप में दर्ज किया गया है। एफआईआर पौड पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। किसान ने आरोप लगाया कि उसे मनोरमा खेडकर ने धमकाया था।

पुणे : महाराष्ट्र की विवादित ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर के साथ पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मनोरमा के खिलाफ मामला एक किसान को पिस्तौल से धमकाने के आरोप में दर्ज किया गया है। एफआईआर पौड पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। किसान ने आरोप लगाया कि उसे मनोरमा खेडकर ने धमकाया था।

पौड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि एफआईआर आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत दर्ज की गई है। मनोरम खेडकर पर आर्म्स एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ​​मनोरमा पिस्तौल लहराते हुए किसानों को धमकाती हुई नजर आ रही हैं।

Read More मुंबई: 5 सीटों के लिए 27 मार्च को चुनाव; बीजेपी की तीन विधान परिषद सीट के लिए 20 दावेदार

यह मामला पुणे के मुलशी तालुका के धडावली गांव की है जहां पूजा के पिता दिलीप खेडकर ने जमीन खरीदी है। बता दें कि पूजा खेडकर के पिता भी रिटायर्ड अफसर हैं और वह राजनीति में अपना हाथ आजमा चुके हैं।

Read More नागपुर के 10 पुलिस थानों की सीमा में लगातार दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले में आरोपी को जमानत मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले में आरोपी को जमानत
मुंबई की एक सत्र अदालत ने 2024 के घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले में एक आरोपी अरशद खान को जमानत...
मुम्बई शहर में अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए समिति गठित करेगी महाराष्ट्र सरकार
आगरा : 66 वर्षीय दूल्हा; 57 वर्षीय दुल्हन; आगरा स्थित वृद्धाश्रम में विशेष विवाह
फरीदाबाद : बिटक्वाइन में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने मांगर गांव में रहने वाले सेवानिवृत्त कैप्टन से 72.16 लाख रुपये की ठगी 
ठाणे :  जल आपूर्ति विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान शुरू किया
मुंबई : सीबीआई के अधिकारी बनकर 58 लाख रुपए की धोखाधड़ी 
मुंबई : देश का सबसे लंबे आवासीय 306 मीटर ट्विन टावर बनने जा रहे हैं

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media