बारिश शुरू होते ही शॉर्ट सर्किट की घटनाओं से मुंबईकर परेशान...
As soon as the rains started, Mumbaikars were troubled by incidents of short circuits...

मनपा आपातकाल विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार को मुंबई में 14 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायत मिली। इसमें दो मुंबई शहर में और 2 पूर्व उपनगर में 2 और 10 घटनाएं पश्चिम उपनगर में घटी थी।
मुंबई : बारिश शुरू होते ही मुंबई में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ गई हैं। मंगलवार को मुंबई में कुल 15 शॉर्ट सर्किट की घटनाएं सामने आईं। जिसमें मुंबई शहर में 7, पूर्व उपनगर में 5 और पश्चिम उपनगर में 3 शॉर्ट सर्किट की शिकायत मिली थी। डिजास्टर मैनेजमेंट ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल संबंधित विभाग को घटनास्थल पर भेजा इससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
जबकि सोमवार को मुंबई में शॉर्ट सर्किट की 17 शिकायत मिली थी। बारिश की वजह से मुंबई में कई स्थानों पर पेड़ गिरने शॉर्ट सर्किट और दीवार गिरने की घटना सामने आई हैं। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है।
मनपा आपातकाल विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार को मुंबई में 14 स्थानों पर पेड़ गिरने की शिकायत मिली। इसमें दो मुंबई शहर में और 2 पूर्व उपनगर में 2 और 10 घटनाएं पश्चिम उपनगर में घटी थी।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
1.jpeg)
Comment List