नवी मुंबई / तीन मंजिला इमारत ढह गई; मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका

Navi Mumbai / Three-storey building collapses; two people feared trapped under the debris

 नवी मुंबई / तीन मंजिला इमारत ढह गई; मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढह गई। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई।
इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इमारत में 24 परिवार रह रहे थे।

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढह गई। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई।
इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। कर्मचारियों द्वारा मलबे को हटाने की कोशिश जारी है।

नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया, "इमारत सुबह 5 बजे के आसपास ढह गई। यह एक G+3 इमारत है। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। NDRF की टीम यहाँ है, बचाव अभियान जारी है।" नवी मुंबई के डिप्टी फायर ऑफिसर पुरुषोत्तम जाधव ने कहा, "हमें सुबह 4.50 बजे एक इमारत गिरने की सूचना मिली। 2 लोगों को बचा लिया गया है। जिन दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है उनका नाम सैफ अली और रुसवा खातून है। दो लोगों के फंसे होने की संभावना है और उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।" 

Read More ठाणे जिले में दर्दनाक हादसा... बिस्कुट कारखाने में मासूम की मौत से मचा हडकंप !

मलबा ढहने से पहले इमारत से 24 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इनमें से एक व्यक्ति ने कहा,"जीवित बचे लोगों में से एक ने कहा, ढहने से कुछ मिनट पहले, हमने झटकों, गड़गड़ाहट की आवाज और घरेलू सामान की खड़खड़ाहट की आवाज सुनी। आवाज सुनने के बाद हम जाग गए । फौरन ही हम अपने घरों से बाहर निकले। बाहर निकलने के कुछ देर बाद इमारत ढह गई।"

Read More गोरेगांव और कांदिवली के बीच में 35 दिनों के मेगा ब्लॉक से 40 उपनगरीय लोकल ट्रेनें रद्द...

इससे पहले 20 जुलाई को मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रुबिना मंजिल नाम की इमारत की बालकनी के कुछ हिस्से गिर गए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे। घटना 20 जुलाई सुबह 11 बजे ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास घटी थी। महाराष्ट्र में लगातार बारिश ने मुंबई को ठप कर दिया है, सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हो गई हैं और अनगिनत यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को 28 जुलाई के लिए मध्य महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। महाराष्ट्र के कई क्षेत्र इस समय लगातार भारी बारिश का सामना कर रहे हैं, जिससे मुंबई सहित कई शहरों में गंभीर जलजमाव और व्यापक यातायात जाम हो गया है।

Read More डेटिंग ऐप्स के जरिए महंगी शराब और खाने के नाम पर ठगी

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज
कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच जिले में एक हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर...
ठाणे जिले में बर्थडे पार्टी में पिलाया नशीला पदार्थ... फिर लड़की से किया रेप, सहेली समेत 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र के मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम का बयान, मेरे बेटी-दामाद ने विश्वासघात किया, उन्हें नदी में फेंक दो....
पालघर जिले में तिहरा हत्याकांड में एक संदिग्ध उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
मुंबई : मलाड के मालवणी इलाके तृतीयपंथी का भेष धारण कर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
भिवंडी में 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़... मामला दर्ज
नायगांव की सड़कों पर चलना खतरों से खाली नहीं... रोड पर पर गड्डे ही गड्डे

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media