मुंबई के अटल सेतु से फिर आत्महत्या... 35 वर्षीय बैंकर ने समुद्र में लगाई छलांग !

Another suicide from Mumbai's Atal Setu... 35-year-old banker jumps into the sea!

मुंबई के अटल सेतु से फिर आत्महत्या... 35 वर्षीय बैंकर ने समुद्र में लगाई छलांग !

न्हावा शेवा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय बैंकर एलेक्स रेगी ने सोमवार को अटल सेतु पर अपनी कार रोकी और समुद्र में कूद गए। वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में काम करते थे।

मुंबई : मुंबई के अटल सेतु से एक बार फिर आत्महत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय एक बैंकर ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, एलेक्स रेगी ने पुल पर अपनी कार रोकी और समुद्र में कूद गया।

न्हावा शेवा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय बैंकर एलेक्स रेगी ने सोमवार को अटल सेतु पर अपनी कार रोकी और समुद्र में कूद गए। वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में काम करते थे।

रेगी के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह काम के दबाव में था। लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है। पिछले कुछ महीनों में अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या करने के मामले काफी बढ़ गए है। अटल सेतु पर वाहन रोकने पर प्रतिबंध है।

Read More वसई: ढाई साल में 50 करोड़ की बिजली चोरी...

कुछ दिन पहले मुलुंड की रहने वाली 56 वर्षीय महिला ने अटल सेतु से आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब कैब चालक की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने बताया कि महिला जिस किराए पर ली गई कैब से घटनास्थल पर पहुंची थी, उसी कैब के चालक ने उसे बचाया। महिला जैसे ही पुल से समुद्र में कूदी चालक ने उसके बाल पकड़ लिए। इस घटना से पहले 38 वर्षीय एक इंजीनियर ने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या की थी।

Read More मुंबई के कांदीवली में विवाहिता की गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास... मुकदमा दर्ज

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के...
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी
विरार ईस्ट में पत्नी पर संदेह के कारण हत्या !
मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी
नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
नवंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना - CM शिंदे 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media