नागपुर में दंपति के विवाद को छुड़ाने गए पड़ोसी की हत्या... गले पर चाकू से किया वार

In Nagpur, Maharashtra, a neighbour who went to resolve a dispute between a couple was murdered... stabbed in the neck

नागपुर में दंपति के विवाद को छुड़ाने गए पड़ोसी की हत्या...  गले पर चाकू से किया वार

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात 11।30 बजे महेश का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। महेश ने पत्नी के साथ मारपीट की। पत्नी ने मदद के लिए अपने भाई को बुलाया। साले के घर पहुंचते ही महेश ने उससे भी विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज और मारपीट करना लगा। साले ने भी उसका प्रतिकार किया।

नागपुर :  नागपुर में दंपति के बीच चल रहा विवाद छुड़ाने गए पड़ोसी को पति ने गर्दन पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात न्यू कामठी थानांतर्गत येरखेड़ा परिसर में हुई। मृतक पंकज नत्थूलाल सोलंकी (38) बताया गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी महेश जीवनलाल उके (32) को गिरफ्तार कर लिया। पंकज मजदूरी करता था जबकि महेश कबाड़ का व्यवसाय करता है। पंकज गणेश लेआउट परिसर में किराये के मकान में दूसरे माले पर रहता था जबकि महेश पहले माले पर अपने परिवार के साथ रहता है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात 11।30 बजे महेश का उसकी पत्नी से विवाद हो गया। महेश ने पत्नी के साथ मारपीट की। पत्नी ने मदद के लिए अपने भाई को बुलाया। साले के घर पहुंचते ही महेश ने उससे भी विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज और मारपीट करना लगा। साले ने भी उसका प्रतिकार किया।

Read More नई दिल्ली : आईआईटी खड़गपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने एआई का इस्तेमाल करके 'रेल ट्रैक इंस्पेक्शन रोबोट' तैयार किया

इसी बीच महेश ने बौखलाकर किचन का चाकू उठा लिया। वह साले को मारने की कोशिश कर ही रहा था कि पत्नी ने मदद के लिए चीख-पुकार की। आवाज सुनकर पंकज मदद के लिए उनके घर पर गया। उसने महेश को समझाने का प्रयास किया लेकिन महेश कुछ सुनने को तैयार नहीं था। इसी बीच महेश ने पंकज की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा शासन औरंगजेब से भी बदतर - शिवसेना नेता संजय राउत 

खून की धार लग गई और पंकज वहीं गिर गया। पंकज के परिजन मदद करने आए तो वह जमीन पर पड़ा था। तुरंत उसे उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही न्यू कामठी पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पूरा घटनाक्रम सामने आया और पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई : वाल्मिक कराड के खिलाफ आपराधिक मामलों को फिर से खोलने की मांग

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
जशपुर: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने...
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं
मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार
मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया
नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत 
मुंबई में काला पानी मनपा दे रही लोगों को दूषित पानी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media