महाराष्ट्र/ 26 वर्षीय नवविवाहिता डॉक्टर ने पति से तंग आकर मौत को लगाया गले

Maharashtra/ 26 year old newly married doctor committed suicide after being fed up with her husband

महाराष्ट्र/ 26 वर्षीय नवविवाहिता डॉक्टर ने पति से तंग आकर मौत को लगाया गले

छत्रपति संभाजीनगर शहर में 26 वर्षीय नवविवाहिता डॉक्टर प्रतीक्षा भुसारे ने कथित तौर पर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के शव के पास से पुलिस को सात पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसके पति द्वारा उसके चरित्र पर सवाल उठाने और उसके फोन कॉल रिकॉर्ड और संदेशों की जांच करने के कारण उसके उत्पीड़न के बारे में विवरण दिया है।

छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में 26 वर्षीय नवविवाहिता डॉक्टर प्रतीक्षा भुसारे ने कथित तौर पर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के शव के पास से पुलिस को सात पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसके पति द्वारा उसके चरित्र पर सवाल उठाने और उसके फोन कॉल रिकॉर्ड और संदेशों की जांच करने के कारण उसके उत्पीड़न के बारे में विवरण दिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सुसाइड नोट के अनुसार, डॉक्टर की शादी पांच महीने पहले 27 मार्च को हुई थी। उसके पिता ने आरोप लगाया कि रूस से एमबीबीएस करने वाला पति अपना अस्पताल खोलना चाहता था। वह लगातार उसकी बेटी पर माता-पिता से पैसे लाने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस ने डॉक्टर के परिवार की शिकायत पर सिडको पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।  

Read More पुणे-सतारा राजमार्ग पर वातानुकूलित बस में आग... 30 यात्री बाल-बाल बच गए

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के...
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी
विरार ईस्ट में पत्नी पर संदेह के कारण हत्या !
मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी
नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
नवंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना - CM शिंदे 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media