पालघर में समुद्र तट के पास संदिग्ध नाव देखे जाने के बाद पुलिस ने परामर्श किया जारी...

Police issued advisory after suspicious boat spotted near Palghar beach...

पालघर में समुद्र तट के पास संदिग्ध नाव देखे जाने के बाद पुलिस ने परामर्श किया जारी...

पालघर जिले में समुद्र तट के पास एक संदिग्ध नाव देखे जाने के बाद पुलिस ने परामर्श जारी कर कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आम लोगों से सतर्क रहने तथा तटरक्षक से तलाश अभियान चलाने का आग्रह किया। परामर्श में कहा गया है कि स्थानीय लोगों ने तीन अक्टूबर को मध्यरात्रि के आसपास दहानु तालुका के चिखले गांव के पास संदिग्ध नाव देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पालघर : पालघर जिले में समुद्र तट के पास एक संदिग्ध नाव देखे जाने के बाद पुलिस ने परामर्श जारी कर कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आम लोगों से सतर्क रहने तथा तटरक्षक से तलाश अभियान चलाने का आग्रह किया। परामर्श में कहा गया है कि स्थानीय लोगों ने तीन अक्टूबर को मध्यरात्रि के आसपास दहानु तालुका के चिखले गांव के पास संदिग्ध नाव देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी।

परामर्श में कहा गया है कि नाव समुद्र तट के पास थी, जो क्षेत्र की नौकाओं से बड़ी और चौड़ी दिखाई दे रही थी। हालांकि, जब स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन की ‘फ्लैशलाइट’ और दोपहिया वाहनों की हेडलाइट जलाकर तट तक आने के लिए उसे मार्ग दिखाने का प्रयास किया तो नाव अरब सागर में दूर चली गई।

Read More पनवेल : निर्माण मजदूर को मार दी गोली; 25 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

तटरक्षक ने हरे और सफेद रंग की संदिग्ध नाव का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। पालघर के पुलिस अधीक्षक ने सागरी और खाड़ी पुलिस थानाक्षेत्रों में गश्त बढ़ाने का आदेश दिया है। पुलिस मछली पकड़ने वाली स्थानीय समितियों से संपर्क कर इस सिलसिले में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Read More मुंबई : शहर के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है वायु प्रदूषण 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस  नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस 
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है. केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में इस...
मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया
मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 
मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी
पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 
बेंगलूरु : मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने उत्तर कर्नाटक में पेयजल की जरूरतों को पूरा करने के लिए नदी में पानी छोड़ने का किया अनुरोध 
मुंबई से दुबई सिर्फ 2 घंटे में ; अंडर वाटर रेल लिंक 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media