मुंबई में रंगबिरंगी लाइटों पर भड़क गए मनसे चीफ... सीएम मुंबई को बना रहे हैं डांस बार- राज ठाकरे

MNS chief got angry over colorful lights in Mumbai... CM is turning Mumbai into a dance bar- Raj Thackeray

मुंबई में रंगबिरंगी लाइटों पर भड़क गए मनसे चीफ... सीएम मुंबई को बना रहे हैं डांस बार- राज ठाकरे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे ने कहा कि यह मुंबई है या फिर डांस बार। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम मुंबई को डांस बार में बदल रहे हैं। मनसे चीफ ने कहा कि मुंबई को सौंदर्यपूर्ण बदलाव की जरूरत है।

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अकेले किस्मत आजमा रहे महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के चीफ राज ठाकरे ने इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट्स को लेकर एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। राज ठाकरे ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई को रोशनी के साथ डांस बार में बदल रहे हैं। उन्होंने शहर में गैर जरूरी लाइटिंग किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। जिस रोशनी को कोई तुक ही नहीं है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे ने कहा कि यह मुंबई है या फिर डांस बार। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम मुंबई को डांस बार में बदल रहे हैं। मनसे चीफ ने कहा कि मुंबई को सौंदर्यपूर्ण बदलाव की जरूरत है।

मुंबई को बड़े संग्रहालयों, शैक्षिक संग्रहालयों, उद्यानों आदि की जरूरत है। शहर में सौंदर्यबोध की कमी है। राज ठाकरे ने कहा कि मैंने देखा है कि सीएम ने बिजली के खंभों सहित हर जगह रोशनी लगा दी है। राज ठाकरे ने आगे कहा कि यह शहर है या डांस बार?

राज ठाकरे ने पूछा कि अगर हर जगह लाइटें लगाई जाएंगी, तो क्या सरकार त्योहारों के दौरान उन्हें बंद कर देगी? उन्होंने सीएम शिंदे की आलोचना करते हुए कहा कि उनमें शहर को सही मायने में बेहतर बनाने की समझ नहीं है। ठाकरे ने राज्य में विकास पर भी टिप्पणी की।

Read More  नई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई में  ईद के दौरान बम विस्फोट व दंगों की चेतावनी

मनसे चीफ ने कहा कि जब कोई अन्य स्थानों पर जाता है, तभी उसे समझ में आता है कि शहर कैसे बनते हैं? उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास पर चर्चा घंटों तक चल सकती है, जिसमें वे राज्य के लिए क्या सोचते हैं और इसे और कैसे मजबूत किया जा सकता है, इस पर विचार किया जा सकता है।

जब उनसे पूछा गया कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन बन सकता है, तो ठाकरे ने जवाब दिया, अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। मैं इसका कारण नहीं बता सकता, लेकिन मुझे ऐसा लगता है। मनसे चीफ राज ठाकरे ने कहा कि अगर उनसे पूछा जाए कि 2029 में महाराष्ट्र का नेतृत्व कौन कर सकता है, तो वे कहेंगे कि यह मनसे से कोई होगा। ठाकरे ने यह भी कहा कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की भूमिका निभा सकते हैं?

Read More मुंबई : स्कूल- कॉलेजों के छात्र- छात्राएं ड्रग्स के शिकार

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : मराठी का मुद्दा एक बार फिर उठाकर राज ठाकरे को क्या बीएमसी चुनाव में जीत मिलेगी? मुंबई : मराठी का मुद्दा एक बार फिर उठाकर राज ठाकरे को क्या बीएमसी चुनाव में जीत मिलेगी?
राज ठाकरे की पार्टी एक बार फिर एक्शन मोड पर दिखाई दे रही है. महाराष्ट्र में मराठी का मुद्दा बना...
भोसरी: चार शराब की दुकानों के लाइसेंस रद्द 
पालघर : 17 वर्षीय किशोरी ने प्रेमी द्वारा आत्महत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या 
नागपुर : बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे पहुंचा दिया जेल 
भारत 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादक बन जाएगा - नितिन गडकरी
मुंबई :  'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस; चाकू से हमला एक व्यक्ति की मौत
मुंबई पहुंची  राष्ट्रपति मुर्मू ; भारतीय रिजर्व बैंक के 90वें वर्ष के समापन समारोह होंगी शामिल

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media