भिवंडी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत !

Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle in Bhiwandi!

भिवंडी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत !

भिवंडी तालुका के अंजूर फाटा- मानकोली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में स्कूटर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। नारपोली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय चेतन भाउसाहेब टिपले के रूप में हुई है, जो भिवंडी के निवासी थे।

भिवंडी : भिवंडी तालुका के अंजूर फाटा- मानकोली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में स्कूटर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। नारपोली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय चेतन भाउसाहेब टिपले के रूप में हुई है, जो भिवंडी के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, चेतन सुबह अपनी एक्सेस स्कूटर से दापोड़ा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कीर्ति फैमिली बार और रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नारपोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्व. इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फरार वाहन चालक के खिलाफ शिकायतकर्ता रमेश गणपत वाघमारे की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Read More बांद्रा ईस्ट में एक 23 वर्षीय महिला को उसके पति ने बेवफाई के संदेह में कथित तौर पर आग लगा दी

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नागपुर : बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे पहुंचा दिया जेल  नागपुर : बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे पहुंचा दिया जेल 
महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक बहादुर बीवी ने अपने...
भारत 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादक बन जाएगा - नितिन गडकरी
मुंबई :  'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस; चाकू से हमला एक व्यक्ति की मौत
मुंबई पहुंची  राष्ट्रपति मुर्मू ; भारतीय रिजर्व बैंक के 90वें वर्ष के समापन समारोह होंगी शामिल
मुंबई : दिशा सालियान केस में दो पूर्व एसीपी ने वकील को सौंपे सबूत
मुंबई : शहर के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है वायु प्रदूषण 
मुंबई : बीएमसी वसूलेगी रेजि़डेंशियल और कमर्शियल संस्थानों से कचरा शुल्क 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media